Year Ender 2022: इन दंगों के चलते याद रहेगा यह साल, घरों में कैद हो गए थे हजारों लोग
राजस्थान के करौली में दो नवंबर को हिंदू नववर्ष पर बाइक रैली निकाली गई थी। इस दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था।
Year

राजस्थान में बाइक रैली पर पथराव के बाद बिगड़े हालात
राजस्थान के करौली में दो नवंबर को हिंदू नववर्ष पर बाइक रैली निकाली गई थी। इस दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद हालात काबू से बाहर हो गए। उपद्रवियों ने 35 से अधिक दुकानों, मकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया था।

जहांगीरपुरी हिंसा
हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा भड़क गई थी। जुलूस निकालने के दौरान पथराव कर दिया गया था। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस घटना से जुड़े 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

हावड़ा हिंसा
बंगाल के हावड़ा में भी हिंसक झड़प हुई थी। रामनवमी के जुलूस पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने हमले का आरोप लगाया था। इस हिंसा में कई लोग जख्मी हो गए थे।

लोहरदगा हिंसा
झारखंड के लोहरदगा में दो समूहों के बीच झड़प के बाद धारा 144 लगा दी गई थी। एसडीएम अरविंद कुमार लाल ने कहा था कि दो समूहों में झड़प और पत्थरबाजी की घटनाओं के चलते लोहरदगा के हिरही गांव में धारा 144 लगाई गई थी।

कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद दंगा
28 जून को उदयपुर में दो मुस्लिम युवकों ने कन्हैयालाल साहू की गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पूरे देश में दंगे की घटनाएं सामने आईं। हत्याकांड वाले दिन दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैयालाल पर वार करना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications