Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अलविदा 2017: फैशन, राजनीति से लेकर सबसे कम उम्र में रानी बनने तक, दुनियाभर में बजा इन महिलाओं का डंका

साल 2017 में ऐसी कई घटनाएं हुईं जिसके लिए ये साल हमेशा जाना जाएगा। दुनियाभर की महिलाओं का #MeToo कैंपेन के लिए साथ में आने से लेकर भारत को 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का ताज मिलने तक, ये साल महिलाओं के नाम रहा।

Women Who Were In Limelight

नई दिल्ली। साल 2017 में ऐसी कई घटनाएं हुईं जिसके लिए ये साल हमेशा जाना जाएगा। दुनियाभर की महिलाओं का #MeToo कैंपेन के लिए साथ में आने से लेकर भारत को 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का ताज मिलने तक, ये साल महिलाओं के नाम रहा। पूरी दुनिया में महिलाओं ने अपना परचम लहराया और अपने सामने दुनिया को झुकने को मजबूर कर दिया। कौन सी महिलाएं इस साल रहीं लाइमलाइट में, जानिए

एंजेला मर्केल ने रचा इतिहास

एंजेला मर्केल ने रचा इतिहास

दुनिया की सबसे ताकतवर महिला का खिताब पा चुकीं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इस साल इतिहास रच दिया। एंजेला इस साल सितंबर में हुए चुनाव में लगातार चौथी बार जर्मनी की चांसलर चुनी गईं। भारी वोटों से जनता ने उन्हें इस पद पर दोबारा बिठाया। एंजेला को दुनिया की सबसे ताकतवर महिला कहा जाता है। वो न केवल जर्मनी को विकास की राह पर ले जा रही हैं, बल्कि यूरोपीय यूनियन को संभालने में भी एंजेला का बड़ा हाथ है।

पूरे साल सुर्खियों में रहीं प्रियंका

पूरे साल सुर्खियों में रहीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं लेकिन हॉलीवुड के कारण उनका डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। अपनी हॉलीवुड सीरीज क्वांटिको के लिए तो वो पहले ही चर्चा में रहती है, वहीं इस साल उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच भी रिलीज हुई। अपने फैशन के लिए भी प्रियंका सुर्खियों में रहीं। फिर चाहे ऑस्कर में पहनी गई उनकी ड्रेस हो या गाना डिनर का उनका वो दुनिया का सबसे लंबा ट्रेंचकोट, जो एक हिट मीम में तब्दील हो चुका है। प्रियंका को उनकी उपलब्धियों के चलते टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया।

सेरेना विलियम्स ने लिया टेनिस से ब्रेक

सेरेना विलियम्स ने लिया टेनिस से ब्रेक

आठ बार दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बन चुकीं सेरेना विलियम्स इस साल अपने खेल नहीं, बल्कि निजी जिंदगी के चलते चर्चा में रहीं। शुरुआती हफ्तों में खेलने के बाद सेरेना ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर से सभी को चौंका दिया। सेरेना ने बताया कि वो 20 हफ्ते की प्रेगनेंट हैं इसलिए आगे नहीं खेल पाएंगी। उनका प्री-प्रेगनेंसी शूट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। 1 सितंबर को उन्होंने बेटी एलेक्सिस को जन्म दिया। सेरेना ने पिछले साल रेडिट के को-फाउंडर एलेक्सिस ओहानियन से सगाई की थी। इस साल 16 नवंबर को दोनों एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधे। टेनिस में सेरेना का कोई मुकाबला नहीं है। उन्हें टेनिस की सबसे महान महिला खिलाड़ी का खिताब मिला हुआ है।

टाइम ने गुरमेहर को किया यंग लीडर्स में शामिल

टाइम ने गुरमेहर को किया यंग लीडर्स में शामिल

डीयू में पढ़ने वाली एक लड़की अचानक से सोशल मीडिया पर छा गई। ये लड़की गुरमेहर कौर थी जिसने डीयू कॉलेज में एबीवीपी द्वारा की गई गुंडागर्दी के खिलाफ बोला था। एबीवीपी डीयू में उमर खालिद और शहला राशिद को बुलाने के खिलाफ था और जमकर हंगामा काटा था। गुरमेहर ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। एबीवीपी के खिलाफ बोलने पर गुरमेहर के खिलाफ पूरी भाजपा मैदान में उतर आई। किरन रिजिजू ने तो उन्हें पाकिस्तान से भी जोड़ दिया। गुरमेहर के झूठे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए लेकिन वो अपनी बात पर खड़ी रहीं। प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने उन्हें अगली जेनरेशन के टॉप 10 लीडर्स में चुना।

महिलाओं को #MeToo के जरिये साथ में लाईं एलीसा

महिलाओं को #MeToo के जरिये साथ में लाईं एलीसा

ये साल जिस बात के लिए सबसे ज्यादा जाना जाएगा वो है #MeToo कैंपेन। इस कैंपेन ने पूरी दुनिया की महिलाओं को सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ साथ ला खड़ा किया। 15 अक्टूबर को हॉलीवुड एक्ट्रेस एलीसा मिलानो ने ट्विटर पर #MeToo हैशटैग के जरिये महिलाओं से सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ बोलने को कहा था। इसके बाद 24 घंटे के भीतर ही इस हैशटैग के साथ 2 लाख से ज्यादा ट्वीट आ गए थे। इस हैशटैग को पॉपूलर भले ही एलीसा ने किया हो, लेकिन उतपत्ति एक्टिविस्ट तराना बर्क ने की है। तराना सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ Me Too नाम से मूवमेंट चला रही हैं।

मानुषी ने 17 साल बाद दिलाया देश को ताज

मानुषी ने 17 साल बाद दिलाया देश को ताज

इस साल का मिस वर्ल्ड हर मायने में चर्चा में रहा। भारत की मानुषी छिल्लर ने देश को 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का ताज दिलाया। आखिरी राउंड में उनसे पूछे गए सवाल की भी देश-दुनिया में काफी चर्चा हुई। मानुषी से पूछा गया था कि वो कौन सा पेशा है जिसमें सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए। इसके जवाब में मानुषी ने कहा कि मां को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए। और सिर्फ सैलरी ही नहीं बल्कि उन्हें प्यार और सम्मान भी मिलना चाहिए। इस जवाब ने न केवल जजों का, बल्कि पूरी दुनिया का दिल जीत लिया।

जेत्सुन बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की रानी

जेत्सुन बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की रानी

भूटान की रानी जेत्सुन पेमा इस साल काफी चर्चा में रहीं। कारण, 27 साल की उम्र में एक देश की रानी बन जाना। भूटान के 31 वर्षीय राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की पत्नी जेत्सुन उनके साथ अक्सर विदेशी दौरों पर जाती हैं। वो भारत और यूनाइटेड किंग्डम पति के साथ दौरे पर गईं जहां वो मीडिया में चर्चा का विषय बनीं। उन्हें सबसे कम उम्र की लिविंग क्वीन का खिताब भी मिल गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+