कुलभूषण से परिवार की मुलाकात के बाद यासीन मलिक की पत्नी ने कहा, मुझे भी पति से मिलने दो

नई दिल्ली। कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक की बीवी मशाल मलिक ने कहा है कि भारत को भी उसी तरह से उसके पति से मिलने दिया जाए जैसे पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव से उसके परिवार को मिलने दिया। सोमवार को जाधव की पत्नी और मां के पाकिस्तान पहुंचने पर मशाल ने एक वीडियो के जरिए ये बात कही। मशाल मलिक ने कहा है कि भारत सरकार को भी मानवीय आधार पर उन्हें उनके नजरंबद पति से मिलने देना चाहिए। मशाल तीन साल से अपने मायके पाकिस्तान में रह रही हैं।

तीन साल से बेटी और पति ने नहीं मिलने दिया गया

तीन साल से बेटी और पति ने नहीं मिलने दिया गया

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, मशाल ने अपने विडियो मैसेज में कहा कि एक कश्मीरी को अपनी बीवी और बेटी से मिलने नहीं दिया जा रहा है, उनके साथ भारत ऐसे बर्ताव कर रहा है, जैसे वो कोई बड़े आतंकवादी हों। मशाल ने कहा कि तीन साल से उनको भारत की सरकार बेटी और पति से नहीं मिलने दे रही है।

भारत के लिए कश्मीरी की जान की अहमियत नहीं

भारत के लिए कश्मीरी की जान की अहमियत नहीं

मशाल ने कहा कि भारत कश्मीर में लगातार मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है और दुनिया चुपचाप देख रही है, जबकि इसके खिलाफ दुनियाभर में आवाज उठनी चाहिए। मशाल ने कहा कि भारत के लिए एक कश्मीरी की जान की कोई अहमियत नहीं है और ऐसा इसलिए हैं क्योंकि हम कश्मीर की आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं।

जाधव को बताया आतंकी

जाधव को बताया आतंकी

मशाल ने कहा कि कुलभूषण जाधव एक आतंकवादी है और ये साबित भी हो चुका है। भारत एक आतंकवादी के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाता है और मानवाधिकारों की बात करता है लेकिन यासीन मलिक को बेटी और पत्नी से मिलने नहीं देता। मशाल मलिक बीते साल अक्टूबर में यूनाइटेड नेशंस से कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर नोटिस लेने की गुजारिश कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+