आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं यशवंत सिन्हा
Recommended Video

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी छोड़ चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उनके अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि वो इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं से सपंर्क में हैं। नई दिल्ली से यशवंत सिन्हा और पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को आप उम्मीदवार बना सकती है।

जी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ इस दिशा में आप नेताओं की बातचीत चल रही हैं। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा के बिहार की अपनी पटना साहिब सीट छोड़ने की संभावना कम है, वो वहीं से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि यशवन्त सिन्हा जहां पार्टी छोड़ चुके हैं, वहीं शत्रु भी भाजपा में हाशिये पर हैं और उनको टिकट मिलना मुश्किल माना जा रहा है।
यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा दोनों ही अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दोनों ही भाजपा के पुराने नेता हैं। हालांकि 2014 में मोदी और शाह के उभार के बाद वो भाजपा में हाशिये पर चले गए। बीते कुछ समय से दोनों नेता भाजपा के मंचों पर नहीं दिखे हैं जबकि आम आदमी पार्टी और दूसरे दलों के नेताओं के साथ मंच साझा करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications