Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राफेल डील: फैसले के खिलाफ यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी, प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की पुनर्विचार याचिका

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा और वकील प्रशांत भूषण अब सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। 14 दिसंबर को राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था, जिसपर फिर से विचार करने के लिए प्रशांत भूषण ने याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं ने इस मामले में मौखिक सुनवाई करने की पुनर्विचार याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि हाल के फैसले में कई गलतियां हैं और कोर्ट ने अपना फैसला गलत जानकारियों के आधार पर दिया है।

prashant bhushan

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सरकार की ओर से कोर्ट को गलत जानकारियां मुहैया कराई गई थी। भूषण ने अपनी याचिका में कहा कि सरकार ने बिना साइन किया हुई जानकारी खुले लिफाफे में दी थी जोकि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। याचिका में यह भी कहा गया है कि कई नई जानकारियों को मुहैया कराया गया है। प्रशांत भूषण, यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी ने 14 दिसंबर को कोर्ट के फैसले पर असंतोष जताया था। कोर्ट के फैसले के बाद तीनों ने कहा था कि हमने सीबीआई से इस मामले में कई शिकायत करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

आपको बता दें कि राफेल डील पर संसद में आज बहस हो सकती है। खुद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राफेल डील पर कांग्रेस को बहस की चुनौती दी थी, जिसे कांग्रेस नेेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वीकार करते समय निर्धारित करने की मांग की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि आज इस मुद्दे पर संसद में बहस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- मुंबई: तेज रफ्तार कार ने युवती को 10 फीट हवा में उछाला, वीडियो में देखिए दिल दहला देने वाला हादसा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+