Yashoda AI Abhiyan: NCW की नई पहल, 'यशोदा एआई' से अब हर महिला बनेगी डिजिटल इंडिया की सशक्त सखी
Yashoda AI Abhiyan: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया रहाटकर के नेतृत्व में देशभर की महिलाओं के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। NCW ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान 'यशोदा एआई' (YASHODA AI) की शुरुआत की है।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ना, उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाना और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। पीएम मोदी की मां के नाम पर इस अभियान का नाम यशोदा एआई रखा गया है।

इस अभियान की शुरूआत 22 मई को उत्तर प्रदेश के बरेली में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में किया गया। आईए विस्तार से जानते हैं क्या है यशोदा एआई ऐप, कैसे बनेगा लर्निंग टूल्स.....
What is Yashoda AI App: क्या है 'यशोदा एआई' ऐप?
'YASHODA AI' यानी "Your AI Sakhi for Shaping Horizons with Digital Awareness" एक विशेष डिजिटल प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप है, जिसे राष्ट्रीय महिला आयोग ने तैयार किया है। यह ऐप महिलाओं को AI टूल्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म, साइबर सुरक्षा, और डिजिटल साक्षरता की जानकारी उनकी स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराता है। इस अभियान के तहत देश भर में करीब 1 करोड़ महिलाएं डिजिटली सशक्त बनेंगी।
यह ऐप न केवल एक सीखने का माध्यम है, बल्कि इसका उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल सखी (AI Sakhi) के रूप में तैयार करना है। ऐसी महिलाएं जो स्वयं डिजिटल रूप से सशक्त होकर अपने परिवार और समुदाय का भी मार्गदर्शन कर सकें।
Yashoda AI Abhiyan का क्या है उद्देश्य
- महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल टूल्स, और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण देना।
- रूरल और अर्बन एरिया की महिलाओं को जोड़कर डिजिटल डिवाइड को पाटना।
- AI Sakhi के रूप में प्रशिक्षित महिलाओं के माध्यम से समाज में डिजिटल जागरूकता फैलाना।
- स्कूल, कॉलेज, आशा कार्यकर्ता, SHG सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और सरकारी कर्मियों को प्रशिक्षण देना।
- स्थानीय भाषा में पाठ्य सामग्री, वर्कशॉप, और हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल सेशंस के माध्यम से सिखाना।
पहले चरण में दो लाख महिलाओं को प्रशिक्षण का लक्ष्य
अभियान के पहले चरण में देशभर की 2 लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत राज्य और जिला स्तर पर कार्यशालाएं, स्कूल और कॉलेजों में डिजिटल प्रशिक्षण, और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
Yashoda AI Abhiyan: यशोदा एआई ऐप की विशेषताएं
- स्थानीय भाषा में कंटेंट - ताकि तकनीक की जानकारी हर वर्ग की महिला तक पहुंचे।
- इंटरएक्टिव वीडियो और मॉड्यूल्स - जिससे महिलाएं आसानी से सीख सकें।
- सुरक्षा टिप्स और साइबर क्राइम अवेयरनेस सेक्शन - डिजिटल खतरे से कैसे बचें, इसकी जानकारी।
- AI Tools का परिचय और प्रशिक्षण - Chatbots, language models, फोटो टूल्स, व अन्य तकनीक का इस्तेमाल कैसे करें।
- प्रशिक्षण प्रमाणपत्र (Certificate) - सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा करने पर डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
Yashoda AI Sakhi डिजिटल इंडिया की नई नायिकाएं
प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं "AI Sakhi" बनेंगी - जो न केवल खुद तकनीक का उपयोग करेंगी, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित करेंगी। ये महिलाएं डिजिटल इंडिया मिशन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सामाजिक बदलाव की वाहक बनेंगी।
राष्ट्रिय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि यशोदा एआई सिर्फ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। हम चाहते हैं कि भारत की महिलाएं तकनीक में पीछे न रहें। वे डिजिटल रूप से सक्षम बनें, आत्मनिर्भर बनें और देश की प्रगति में भागीदार बनें।
Yashoda AI Abhiyan: डिजिटल इंडिया में महिला शक्ति की भागीदारी
इस अभियान के माध्यम से महिलाओं की डिजिटल भागीदारी बढ़ेगी, उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, और वे डिजिटल अपराधों से स्वयं की रक्षा करना सीखेंगी। इससे वे रोजगार, शिक्षा, और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच बना सकेंगी।
'यशोदा एआई' ऐप और अभियान एक डिजिटल क्रांति की शुरुआत है, जहां भारत की महिलाएं तकनीकी ज्ञान से लैस होकर आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग का यह प्रयास 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है।












Click it and Unblock the Notifications