शी जिनपिंग: गांव में खाद ढोने से लेकर चीन का राष्ट्रपति बनने तक का सफर

नई दिल्ली। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दुनिया के सबसे ताकतवार इंसान है। इस बार उनके विचारों को भी चीन के संविधान में जगह मिली है। अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान शी जिनपिंग ने कई कदम उठाए, जिसमें करप्शन के खिलाफ कार्रवाई, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना, उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना और विश्व में बढ़ती चीन की ताकत ने उन्हें अपने देश का सबसे लोकप्रीय नेता बना दिया। दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद शी जिनपिंग दुनिया भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। आइए जानते हैं शी जिनपिंग के बारे में...

जिनपिंग: गांव में खाद ढोने से लेकर राष्ट्रपति बनने तक का सफर

चीन के कम्युनिस्ट स्टेट बनने के तीन साल बाद 1953 में शी जिनपिंग का जन्म कम्युनिस्ट परिवार में हुआ था, तब उनके पिता चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे। जिनपिंग जब 10 साल के थे, तब उनके पिता पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया और माओ ने 1966 में चीन में कल्चरल रिवोल्यूशन लॉन्च कर दिया। उस दौरान माओ ने सभी शहरी युवाओं को गावों में जाने का आदेश दिया। उस वक्त जिनपिंग हाई स्कूल में पढ़ रहे थे। शहर छोड़ने के बाद जिनपिंग को असली जिंदगी का सामना हुआ, जहां उन्होंने कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

चीन में कल्चरल रिवोल्यूशन के दौरान शहर से गांव में बसने के बाद ही जिनपिंग का मानसिक और शारीरिक विकास हुआ। पहली बार गांव पहुंचने के बाद जिनपिंग ने वहां के लोगों के साथ बेहतर और मजबूत संबंध विकसित किए। हालांकि, उस दौरान जिनपिंग के जिंदगी में बहुत उतार चढ़ाव भी आए। शिखर पर पहुंचने के लिए उन्होंने ना सिर्फ गरीबी देखी बल्कि उन्हें गांव में खेती कर अपना पेट भरना पड़ा।

जिनपिंग ने 60 के दशक में गांव में रहकर खाद ढोने, बांध बनाने और सड़कों की मरम्मत का काम सीखा था। वो जिस घर में रहते थे, वहां कीड़े-मकोड़ों का डेरा होता था। अपने कठिन परिस्थितियों के दौरान जिनपिंग को घास पर सोना होता था। घोर बिजली के अभाव में भी जिनपिंग ने अपनी पढ़ाई को जारी रखी थी। उस वक्त वे ढ़िबरी की रोशनी से पढ़ा करते थे।

चीन में कल्चरल रिवोल्यूशन विफल साबित हुआ, लेकिन इस दौरान जिनपिंग में आदर्शवाद और व्यावहारिकता की भावना से एक महान शख्सियत का निर्माण हुआ। कैमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद, जिनपिंग ने अपने पिता की तरह राजनीति में जाने की इच्छा जताई। काफी असफलता के बाद आखिरकार 1974 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने जिनपिंग को पार्टी में जगह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+