मॉक ड्रिल के 'टोपी' विवाद पर बोलीं आनंदीबेन, आतंकी को धर्म से जोड़ना गलत था

अहमदाबाद। आतंकी हमले की चेतावनी के बाद पूरे देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। इस सुरक्षा व्‍यवस्‍था के मद्दे नजर आनंदीबेन पटेल का कहना है कि मॉक ड्रिल में आतंकी को धर्म से जोड़ना गलत था। मीडिया से बातचीत के दौरान आनंदीबेन पटेल ने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान आतंकी को मुस्लिम टोपी पहनाना गलत है और इसके माफी मांगती हूं।

Anandiben Patel

आनंदीबेन पटेल ने यह भी कहा कि अब इस मामले को तूल ना दिया जाये। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पुलिस ने टोपी पहनाकर जो गलती की है उसे सुधार लिया गया है। उल्‍लेखनीय है कि आतंकी हमलों की चेतावनी के बाद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को जांचने-परखने के लिए जगह-जगह मॉक ड्रिल किए जा रहे हैं। ऐसा ही सूरत के ओलपाड क्षेत्र में किया गया। लेकिन यह मॉक ड्रिल विवादों में आ गया है। मोकड्रिल के दौरान डमी आतंकी को पुलिस ने नमाजी टोपी में दिखाया।

इसको लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने अपना विरोध जताया है। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया है। गुजरात अल्पसंख्यक सेल के प्रमुख महबूब अली बाबा ने पुलिस अधीक्षक से मुस्लिम व्यक्ति को आतंकवादी के रूप में दिखाने पर इसकी शिकायत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+