प्लेन के आविष्कार पर मोदी के मंत्री ने कही ये बात, इंजीनियरिंग छात्रों को दिए टिप्स
सत्यपाल सिंह ने आगे कहा कि छात्रों को शिवाकर बाबूजी तलपड़े के बारे में भी जानना चाहिए। जो एक हिंदू देवता हैं, जिनकी पूजा कारीगरों और इंजीनियर समुदाय द्वारा की जाती है।
नई दिल्ली। अभी तक हम ये जानते हैं कि प्लेन का आविष्कार राइट ब्रदर्स ने किया था लेकिन मोदी सरकार में राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह इससे कुछ अलग राय रखते हैं। सत्यपाल सिंह ने इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के टिप्स दिए और इसी दौरान उन्होंने कहा कि इंजीनियरों को बताया जाना चाहिए कि राइट ब्रदर्स से करीब आठ साल पहले भारत में प्लेन का अविष्कार हो चुका था।

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और वर्तमान में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने बुधवार को दिल्ली में ICTE-ECI की छात्र विश्वकर्मा अवॉर्ड सेरेमनी में कहा कि छात्रों को क्यों नहीं सिखाया जाता कि राइट ब्रदर्स से आठ साल पहले भारत के शिवाकर बाबूजी तलपड़े ने एयरप्लेन का अविष्कार किया था। क्या हमारे छात्रों को आईआईटी में ये बातें बताई जानी चाहिए या नहीं? उन्हें जरूर इसके बारे में बताया जाना चाहिए।
सत्यपाल सिंह ने आगे कहा कि छात्रों को शिवाकर बाबूजी तलपड़े के बारे में भी जानना चाहिए। जो एक हिंदू देवता हैं, जिनकी पूजा कारीगरों और इंजीनियर समुदाय द्वारा की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को पुष्पक विमान के बारे में बताया जाना चाहिए। जिसका जिक्र भारतीय महाकाव्य रामायण में आता है। राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने आगे कहा कि था छात्रों को प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों और अविष्कारों के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए। भारत वर्तमान में रिसर्च और अविष्कार के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। इसलिए शोधार्थियों को भारत की संस्कृति के बारे में जानने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भारत में चालीस हजार पीएचडी होल्डर हर साल तैयार होते हैं लेकिन उनकी रिसर्च में गुणवत्ता नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वर्तमान समय में यह भी संभव है कि रिसर्च पेपर खरीद लिए जाते हैं।
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications