पहलवानों के विरोध के बीच कुश्ती संघ की अयोध्या में होने वाली आज की बैठक रद्द, जानिए क्यों टाली गई मीटिंग
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) की वार्षिक आम बैठक( AGM) जो आज सुबह 10 बजे अयोध्या में शुरू होनी थी, उसे अचानक रद्द कर दिया गया है।

Wrestling Federation of India AGM: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की रविवार को 10 बजे अयोध्या में होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) को रद्द कर दिया गया है। कुश्ती संघ की अयोध्या में होने वाली बैठक को ऐसे वक्त में रद्द किया गया है, जह भारत के ज्यादातर पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (brij bhushan sharan singh) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बृजभूषण शरण सिंह पर विनेश फोगाट, अंशु मलिक और साक्षी मलिक समेत कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने 22 जनवरी को अयोध्या में कुश्ती संघ की कार्यकारिणी बैठक बैठक बुलाई थी। लेकिन बैठक को अचानक रद्द करने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि वार्षिक आम बैठक को रद्द करने का फैसला खेल मंत्रालय की रोक की वजह से लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये बैठक अब 4 हफ्ते बाद की जाएगी। आज होने वाली बैठक में बृजभूषण शरण सिंह अपना पक्ष र्यकारिणी के सदस्यों के सामने रखने वाले थे।
Recommended Video

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को अनुशासहीनता के आरोप में 21 जनवरी की शाम खेल मंत्रालय ने सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा खेल मंत्रालय ने पहलवानों के आरोपों की जांच होने तक रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की सारी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि इसी रोक की वजह से आज अयोध्या में होने वाली बैठक को टाली गई है। इस बैठक में बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों के विरोध के संबंध में सदस्यों को संबोधित करने की तैयारी कर रहे थे।
पहलवानों द्वारा लगाए गए बृजभूषण शरण सिंह पर आरोपों की जांच के लिए खेल मंत्रालय ने एक निगरानी कमेटी का गठन करने का आदेश दिया है। इस कमेटी को 4 हफ्ते के भीतर जवाब देना है।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार देर रात विरोध करने वाले पहलवानों के साथ दूसरे दौर की चर्चा के बाद, "यौन दुराचार, वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक चूक" के आरोपों की जांच करने के लिए एक निगरानी समिति की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications