Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पहलवान कोर्ट को दें सबूत, मैं फांसी के लिए तैयार- बृजभूषण

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने हरिद्वार जाकर गंगा में अपने मेडल प्रवाहित करने का फैसला किया था। हालांकि वो बाद में मान गए।

Wrestlers Protest Live at Haridwar

कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों ने गंगा में अपने मेडल बहाने का ऐलान किया था, लेकिन किसान नेता नरेश टिकैत के निवेदन पर उन्होंने अपने फैसले को 5 दिन के लिए स्थगित कर दिया। इसके अलावा उन्होंने इंडिया गेट पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी, जिस वजह से वहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
May 31, 2023, 3:37 PM IST

'कोर्ट को दें सबूत'

उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगाने वालों गंगा में मेडल बहाने से बृज भूषण को फांसी नहीं मिलेगी। अगर तुम्हारे पास सबूत है तो न्यायलय को दो और न्यायालय मुझे फांसी देगा तो मुझे वो स्वीकार है।
May 31, 2023, 3:36 PM IST

बृज भूषण ने कही ये बात

बाराबंकी में बोलते हुए बृज भूषण सिंह ने कहा कि मैंने कहा था कि अगर एक भी आरोप मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं स्वयं फांसी पर लटक जाऊंगा। आज भी मैं उसी बात पर कायम हूं। 4 महीने हो गए वो मेरी फांसी चाहते हैं लेकिन सरकार मुझे फांसी नहीं दे रही है तो वो (पहलवान) अपना मेडल लेकर गंगा में बहाने जा रहे हैं।
May 31, 2023, 1:17 PM IST

पर्याप्त सबूत नहीं

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि अभी तक की जांच में बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं।
May 31, 2023, 10:42 AM IST

बढ़ाई गई सुरक्षा

इंडिया गेट और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
May 30, 2023, 10:56 PM IST

नई दिल्ली से छिनी एशियाई चैम्पियनशिप Astana में होगी

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने साफ किया है कि निलंबन की सूरत में एथलीटों को तटस्थ ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। UWW ने इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप को Astana शिफ्ट कर पहले ही सख्त संकेत दे चुका है।
May 30, 2023, 10:53 PM IST

UWW को महासंघ के निलंबन की आशंका, 45 दिन की समयसीमा!

ओलंपिक संघ (IOA) और रेसलिंग फेडरेशन (WFI) की एड-हॉक कमेटी से अगली ऐच्छिक आम सभा के बारे में UWW और जानकारी देने अनुरोध करेगा। इस चुनावी सभा को आयोजित करने के लिए शुरू में जो 45 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई थी, उसका सम्मान किया जाएगा। ऐसा करने में विफल रहने पर UWW को महासंघ को निलंबित करना पड़ सकता है।
May 30, 2023, 10:28 PM IST

पहलवानों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

डब्ल्यूएफआई प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हरिद्वार में पहलवानों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जांच होने दीजिए, यह दिल्ली पुलिस के हाथ में है। अगर गलत पाया गया, तो गिरफ्तारी भी होगी।
May 30, 2023, 10:09 PM IST

पहलवानों के प्रदर्शन पर पहला बयान

कुश्ती की विश्व संचालन संस्था ने भारतीय पहलवानों के विरोध को लेकर अपना पहला बयान जारी किया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने चिंता जताते हुए कहा, कई महीनों से भारत की स्थिति पर नज़र रखी है। पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष पर दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के आरोप लगा रहे हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को प्रारंभिक चरण में ही अलग कर दिया गया है और वर्तमान में वह प्रभारी नहीं हैं, लेकिन घटनाएं और भी चिंताजनक तब हो गई जब पहलवानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्थायी रूप से हिरासत में ले लिया।
May 30, 2023, 8:44 PM IST

किसान नेता नरेश टिकैत का बयान

बड़ी मेहनत से उन्होंने (पहलवानों) यह पदक जीता है। वे हमारी बेटियां हैं उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक आदमी को बचाने के लिए पूरी भारतीय सरकार लगी है। कल खाप पंचायत की बैठक होगी। 5 दिन के अंदर निर्णय लिए जाएंगे: किसान नेता नरेश टिकैत
May 30, 2023, 7:55 PM IST

हरिद्वार से लौट पहलवान

किसान नेता नरेश टिकैत के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारी पहलवान हरिद्वार से लौट गए।
May 30, 2023, 7:49 PM IST

पहलवानों को मेडल बहाने से रोका

किसान नेता नरेश टिकैत हरिद्वार पहुंच कर पहलवानों को मेडल विसर्जित ना करने का आग्रह किया। उन्होंने उनके मांगों को पांच दिन के भीतर पूरा कराने का आश्वासन दिया।
May 30, 2023, 7:16 PM IST

जिस तरह से पुलिस ने इनके (पहलवानों) साथ किया..वो गलत है। मैं समझता हूं कि इसकी तरफ प्रधानमंत्री को देखना चाहिए और जिस सांसद ने ये किया है उसके खिलाफ FIR दर्ज किया जाए और उसे सजा दी जाए: फारूख अब्दुल्ला
May 30, 2023, 7:12 PM IST

पहलवानों के आंसू पूरे देश की आंखों के आंसू हैं। पूरा देश इस बात से चिंतित है कि शीर्ष पहलवान गंगा में अपने पदक विसर्जित करने की तैयारी कर रहे हैं: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
May 30, 2023, 7:10 PM IST

यह बहुत दुख की बात है कि ये ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने देश का मान बढ़ाया, वे देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदक लेकर आए, उन्होंने देश की सेवा की, आज वे हार रहे हैं। प्रधानमंत्री ने खुद उन्हें देश के नायक के रूप में सम्मान किया और अब उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है, यह देखकर दुख होता है। मैं सरकार के इस रवैये को नहीं समझ पा रहा। इसके पीछे की राजनीति हो रही है: कांग्रेस सांसद शशि थरूर
May 30, 2023, 7:08 PM IST

28 मई को हमारे पहलवानों के साथ हाथापाई के बारे में सुनकर निराशा हुई। उचित बातचीत के जरिए कुछ भी हल किया जा सकता है। जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद है: पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले
May 30, 2023, 7:06 PM IST

मेरा देश की बेटियों, महिला पहलवानों से आग्रह है कि वे पदक नहीं, गंगा मैय्या के तट पर अपने साथ ज़्यादती करने वाली सत्ता को सदा के लिए प्रवाहित करने का संकल्प लें: रणदीप सिंह सुरजेवाला
May 30, 2023, 6:35 PM IST

अपने पदकों को गंगा नदी में विसर्जित करने आए पहलवानों के विरोध में हरिद्वार में भीड़ जमा हो गई।
May 30, 2023, 6:05 PM IST

पहलवान गंगा नदी में अपने पदक विसर्जित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे।
May 30, 2023, 5:31 PM IST

राष्ट्रीय स्मारक प्रदर्शन स्थल नहीं है। पहलवानों को इंडिया गेट पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी: दिल्ली पुलिस सूत्र
May 30, 2023, 3:50 PM IST

'पहलवान चाहें तो अपने पदक विसर्जित कर सकते हैं'

एसपी सिंह ने कहा कि, लोग गंगा में सोना, चांदी और अस्थियां विसर्जित करते हैं और पहलवान चाहें तो अपने पदक विसर्जित कर सकते हैं। सिंह ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर लगभग 15 लाख तीर्थयात्री गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार आते हैं और पहलवानों का भी स्वागत है।
May 30, 2023, 3:49 PM IST

हम पहलवानों को नहीं रोकेंगे: हरिद्वार पुलिस

गंगा में अपने पदक प्रवाहित करने हरिद्वार जा रहे खिलाड़ियों को ले पुलिस ने बयान जारी किया है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा, पहलवान कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। अगर वे अपने पदक पवित्र गंगा में विसर्जित करने आ रहे हैं तो हम उन्हें नहीं रोकेंगे। न ही मुझे अपने वरिष्ठ अधिकारियों से ऐसा कोई निर्देश मिला है।
May 30, 2023, 2:53 PM IST

साक्षी मलिक ने एमएस धोनी को दी बधाई, कहा- कुछ खिलाड़ियों को तो सम्मान मिल रहा है

साक्षी ने लिखा कि, बधाई एमएस धोनी जी और सीएसके...हम खुश हैं कि कम से कम कुछ खिलाड़ियों को वह सम्मान और प्यार मिल रहा है जिसके वे हकदार हैं। हमारे लिए न्याय की लड़ाई अभी भी जारी है।
May 30, 2023, 2:52 PM IST

दीपेंद्र हुड्डा ने मेडल ना बहाने का किया अनुरोध

देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मेरी अपील है कि अपने मेडल गंगा में न बहाएं। 🙏 । आपको ये मेडल भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की कृपा से नहीं मिले हैं अपितु वर्षों के तप और साधना से मिले हैं। निःसंदेह पिछले दिनों खिलाड़ियों साथ बेहद बर्बरतापूर्ण व्यवहार हुआ है। जिससे सारा देश दुःखी है। ये वही भूमि है जहां एक नारी का चीरहरण करने का प्रयास किया गया था, परिणामस्वरूप महाभारत हुआ। सरकार को चेताना चाहता हूँ कि समय रहते अहंकार छोड़कर राजधर्म का पालन करते हुए खिलाड़ियों की आवाज़ सुने और उन्हें न्याय दिलाए।
May 30, 2023, 2:50 PM IST

राकेश टिकैत ने जारी किया बयान

किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट में लिखा, "यह मेडल देश और तिरंगे की शान है. हमारा सभी पहलवानों से अनुरोध है कि ऐसा कदम मत उठाओ। आपने अपने खेल से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। हमारा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जी से अनुरोध है कि मामले को संज्ञान में लेकर पहलवानों से जल्द बातचीत करें।
May 30, 2023, 2:49 PM IST

संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा ऐलान

पहलवानों के साथ बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा एक जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगा। ब्रजभूषण के खिलाफ सभी जिला और तहसील केंद्रों पर पुतला दहन किया जाएगा।
May 30, 2023, 2:47 PM IST

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे: बजरंग पूनिया

वहीं बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर कहा, हम आज शाम 6 बजे हरिद्वार में गंगा नदी में अपने पदक प्रवाहित कर देंगे। गंगा नदी में अपने मेडल प्रवाहित करने के बाद ने फिर से इंडिया गेट पर बैठेंगे और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
May 30, 2023, 2:46 PM IST

ब्रजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान विनेश फोगाट ने अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने के बाद इंडिया गेट पर आमरण अनशन का ऐलान किया है।
May 30, 2023, 2:45 PM IST

गंगा में मेडल बहाने के लिए पहलवान दिल्ली से निकल चुके हैं। शाम 6 बजे वह हरकी पौड़ी में अपने मेडल विसर्जित करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+