Wrestlers Protest: साक्षी मलिक के आरोपों पर बबीता फोगाट का पलटवार, कांग्रेस की कठपुतली बताया

Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना फिलहाल स्थगित है, लेकिन इससे जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पहलवान साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान के आरोपों पर ओलंपियन पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगट ने करारा जवाब दिया है।

साक्षी और उनके पति ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने की परमिशन दिलाने के बबीता फोगाट सहित एक और बीजेपी नेता ने उनका साथ दिया था, जिस पर अब बबीता फोगाट का बयान सामने आया है।

Babita Phogat tweet

'कांग्रेस की कठपुतली' बताया

बबीता फोगट ने शनिवार को पोस्ट किए गए पहलवान साक्षी मलिक के वीडियो पर अपने ट्विटर हैंडल पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्हें "कांग्रेस की कठपुतली" बताया है। बबीता फोगट ने अपने ट्वीट में साक्षी मलिक और उनके पति द्वारा किए गए दावों को गलत करार दिया।

दरअसल, साक्षी ने वीडियो में बताया था कि उन्हें धरना देने के लिए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रेरित नहीं किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बबीता फोगाट और तीर्थ राणा ने उनको धरने की परमिशन दिलाई। इसी के साथ उन्होंने एक लेटर भी दिखाया।

जिस पर रविवार सुबह बबीता ने कहा लंबा चौड़ा ट्वीट करते हुए लिखा- "मुझे कल बड़ा दुख भी हुआ और हंसी भी आई जब मैं अपनी छोटी बहन और उनके पतिदेव का वीडियो देख रही थी, सबसे पहले तो मैं ये स्पष्ट कर दूं की जो अनुमति का कागज छोटी बहन दिखा रही थी, उस पर कहीं भी मेरे हस्ताक्षर या मेरी सहमती का कोई प्रमाण नहीं है और ना ही दूर-दूर तक इससे मेरा कोई लेना देना है।"

'वास्तविक मंशा बता देनी चाहिए'

बबीता ने आगे लिखा, "बहन हो सकता है आप बादाम के आटे की रोटी खाते हों, लेकिन गेहूं की तो मैं और मेरे देश की जनता भी खाती ही है, सब समझते हैं। देश की जनता समझ चुकी है कि आप कांग्रेस के हाथ की कठपुतली बन चुकी हो। अब समय आ गया है कि आपको आपकी वास्तविक मंशा बता देनी चाहिए क्योंकि अब जनता आपसे सवाल पूछ रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+