जंतर-मंतर पहुंची पीटी उषा हुईं लोगों के गुस्से की शिकार, महिला ने सुनाई खरी-खोटी
PT Usha बुधवार को पहलवानों ने मिलने गईं। वहां पर एक महिला ने उनका जमकर विरोध किया।

Wrestlers Protest at Jantar Mantar: कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में पहलवानों का धरना जारी है। इस बीच भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा भी उनसे मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं। हालांकि उनको लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीटी उषा जंतर-मंतर पर थीं, तभी वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उनका विरोध शुरू कर दिया। एक महिला बोलने लगी कि जब आप मेडल लेकर आई थीं, तो हमने आपका सम्मान किया, लेकिन आज ये मेडल लाने वाले के लिए ऐसा बोल रहीं। इसके बाद पीटी उषा वहां से जाने लगीं, तो लोग शोर करने लगे।
पीटी उषा काफी वक्त तक पहलवानों के साथ बैठी थीं। इसके बाद वो उठकर चली गईं। उन्होंने मीडिया से भी कोई बात नहीं की। बाद में पहलवान बजरंग पूनिया ने इस मुलाकात को लेकर पूरी बात बताई। उन्होंने कहा कि पीटी उषा ने यही बोला कि मैं आपके साथ खड़ी हूं और आपको न्याय दिलाऊंगी। जब तक बृज भूषण शरण सिंह जेल नहीं जाएंगे तब तक हम यही रहेंगे।
वहीं पत्रकारों ने बजरंग से पूछा कि क्या पीटी उषा सरकार की ओर से कोई समाधान लेकर आई थीं, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। सरकार की ओर से कोई बात उन्होंने नहीं की। उन्होंने बस इतना कहा कि वो पहलवानों के साथ हैं।
दिल्ली पुलिस कर रही जांच
प्रदर्शनकारी पहलवानों में से कुछ ने बृजभूषण पर यौन शोषण का भी आरोप लगाया है। इस मामले में वो सुप्रीम कोर्ट भी गए थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की। सूत्रों के मुताबिक महिला पहलवानों ने जिस जगह और कंसर्न ऑथोरिटी की जिक्र किया था, वहां से जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications