रेसलर सुशील कुमार को नॉर्दन रेलवे ने नौकरी से किया सस्पेंड, हत्या के मामले में हुई है गिरफ्तारी

नई दिल्ली, मई 25। पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को रेलवे ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। मंगलवार को नॉर्दन रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। दीपक कुमार ने बताया कि सुशील कुमार के खिलाफ आपराधिक मामले की जांच चल रही है, इस वजह से उन्हें नौकरी से निलंबित किया जाता है। आपको बता दें कि सुशील कुमार को नॉर्दन रेलवे में कमर्शियल मैनेजर के पद पर नौकरी मिली थी और फिलहाल वो छत्रसाल स्टेडियम में ओएसडी के पद तैनात थे।

Sushil Kumar

रेलवे को सरकार से रविवार को मिली थी रिपोर्ट

आपको बता दें कि नॉर्दन रेलवे बोर्ड को दिल्ली सरकार से रविवार को मामले की पूरी रिपोर्ट मिली थी। तभी से ये माना जा रहा था कि उनको कभी भी बोर्ड की तरफ से सस्पेंड किया जा सकता है। बोर्ड की तरफ से ये भी कह दिया गया था कि अगर सुशील कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होती है तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा।

हत्या के केस में फरार चल रहे थे सुशील कुमार

आपको बता दें कि सुशील कुमार को हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया था। सुशील कुमार काफी दिनों फरार चल रहे थे। सुशील पर अन्य पहलवान सागर धनखड़ की हत्या का आरोप लगा है। इसी के बाद से सुशील कुमार फरार चल रहे थे। सुशील ने पुलिस कस्टडी में अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है।

छत्रसाल स्टेडियम में हुई थी सागर धनखड़ के साथ मारपीट

बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात को पहलवान सागर धनकड़ के साथ सुशील कुमार और उनके साथियों ने मारपीट की थी। सागर धनखड़ को सुशील कुमार ने अगवा करवाया था, जिसके बाद उसे छत्रसाल स्टेडियम लाकर बुरी तरह पीटा गया। इस घटना में सागर धनखड़ की मौत हो गई। अब जब सुशील कुमार सलाखों की पीछे पहुंच गए हैं तो उन्हें अपनी गलती का अहसास हो रहा है। सलाखों के पीछे पहुंचते ही सुशील कुमार फूट-फूट कर रोने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+