Wrestler Protest: नाबालिग शिकायतकर्ता के पिता बोले- हम बयान पर कायम, सोशल मीडिया के दावे फर्जी

बृजभूषण के खिलाफ एक नाबालिग पहलवान ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब उसके पिता का बयान सामने आया है।

Wrestler

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। उनके ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली नाबालिग के पिता ने दावा किया है कि उन्होंने आरोप वापस नहीं लिया। उनकी बेटी अपने बयान पर कायम है।

पीड़ित के पिता ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मेरी बेटी के बयान वापस लेने के बारे में सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे, वो सब फर्जी हैं। वो अपने बयान पर कायम है। वो अभी ना दिल्ली में है ना हरियाणा में, वो बाहर गए हुए हैं।

चाचा ने लगाए थे पहलवानों पर आरोप
कुछ दिनों पहले पीड़ित के एक चाचा मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने कहा था कि पहलवान उनकी बेटी का गलत इस्तेमाल कर रहे। वो उसको गुमराह कर बयान दिलवा रहे। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पहलवानों ने उनके बड़े भाई को भी बरगला दिया है।

चाचा ने यहां तक दावा कर दिया था कि बृजभूषण पर पॉस्को एक्ट का मुकदमा नहीं हो सकता, क्योंकि वो बालिग है। इसके अलावा अगर उसके साथ कुछ गलत हुआ होता, तो वो लोग खुद आगे आकर विरोध करते। हालांकि बाद में चाचा के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी थी। आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी भतीजी, जो यौन शोषण की पीड़ित है, उसकी पहचान उजागर की।

9 जून तक का अल्टीमेटम
वहीं दूसरी ओर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हाल ही में खाप पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें कई किसान नेता भी शामिल हुए। इस बैठक में ये तय है कि सरकार को 9 जून तक बृजभूषण की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया जाएगा। इसके बाद वो बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे। उन्होंने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत भी मांगी है।

नई संसद के सामने किया प्रदर्शन
पिछले महीने 28 तारीख को पीएम मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। उस दौरान पहलवानों ने कार्यक्रम स्थल की ओर मार्च कर दिया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। पहलवानों का आरोप है कि उनके साथ पुलिस ने बदसलूकी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+