Delhi: धरने पर बैठे पहलवानों पर दिल्ली पुलिस का अत्याचार! खाना-पानी नहीं लाने दे रहे अंदर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों ने दिल्ली पुलिस का अत्याचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस खाना-पानी नहीं लाने दे रही है।

wrestler protest

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंग छेड़ते हुए धरने पर बैठे पहलवानों को परेशान किया जा रहा है। ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया ने धरना स्थल पर तैनात पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शुक्रवार को यौन उत्पीड़न के मामले में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज की गई है। इस बीच धरने पर बैठे पहलवानों ने पुलिस पर खाना और पानी नहीं लाने देने का आरोप लगाया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता हम लोग यही रहेंगे चाहे पुलिस प्रशासन कितना भी अत्याचार हम पर करें। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हम यहां पानी तक नहीं लाने दिया जा रहा है।

बजरंग पुनिया ने कहा,"पुलिस प्रशासन यहां पर पानी नहीं लाने दे रही है, खाना नहीं लाने दे रही है और उन्होंने यहां की बिजली भी काट दी है। हमने कुछ सामान मंगाया था, लेकिन वो उसे यहां पर लाने नहीं दे रहे हैं और सामान लाने वाले को बाहर ही मार के भागा दे रहे हैं। कोई भी सामान अंदर नहीं लाने दिया जा रहा है।

WFI प्रमुख ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने पर पहलवान बजरंग पुनिया ने आगे कहा कि ऐसा बर्ताव पुलिस हमारे साथ कर रही है। वो कह रहे हैं कि आपको धरना करना है तो सड़क पर सो जाए। इनके ऊपर आज ऐसा कौन-सा दबाव आ गया है, आज से पहले इतनी दिक्कत नहीं थी, सुप्रीम कोर्ट के दबाव से ही ये हुआ है।

आपको बता दें कि पहलवानों का धरना 6 दिन से जारी है, जिसके बाद शुक्रवार को महिला पहलवानों द्वारा बृजभूषण सिंह के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो एफआईआर दर्ज की गईं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+