सीएम केजरीवाल ने मारी पलटी, कहा 50 प्रतिशत वादे ही पूरे कर पाऊंगा
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल जब से सीएम बने हैं तब से ही उनके विरोधी उन पर निशाना साधते आये हैं कि जिन वादों को पूरा करने की कसम उन्होंने दिल्ली की जनता के सामने खायी है वो उन्हें पूरा करके दिखाये लेकिन केजरीवाल ने हमेशा इस बात पर विरोधियों का मजाक उड़ाया है।
लेकिन लगता है कि इस बार विरोधी सही साबित हो जायेंगे क्योंकि केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में सिविल सर्विसेज डे के कार्यक्रम में जो बोला उससे तो यही लगता है कि वो अपने किये गये वादों का पचास प्रतिशत ही पूरा कर पायेंगे।
तो केवल आधे वादे ही पूरा करेंगे केजरीवाल!
केजरीवाल ने कहा "शुरू में ये डर लग रहा था कि लोगों से किए वादे पूरे होंगे कि नहीं, लेकिन अब ये लगता है कि चालीस-पचास फीसदी वादे तो जरूर पूरे होंगे. अगर पचास फीसदी वादे भी पूरे होते हैं तो भी ये बड़ी बात होगी।"
सिस्टम पर फोड़ा ठिकरा
जिस पर लोगों ने केजरीवाल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है, लोगों ने ट्विटर पर लिखा है जिनका उद्देश्य ही पचास प्रतिशत है वो भला सौ प्रतिशत कैसे करेंगे, यह तो जनता के साथ धोखा हुआ।
वादों को पूरा करने के लिए तत्पर केजरीवाल
हालांकि केजरीवाल ने कार्यक्रम में यह भी कहा कि चुनावी वादों को पूरा करने के लिए उनकी सरकार को बड़े पैमाने पर फंड की जरूरत है, जिसके लिए वैट कमिश्नर और एक्साइज कमिश्नर जैसे पदों पर नियुक्ति के नियमों को वे बदलने की तैयारी कर रहे हैं और अगर इसमें वो सफल होते हैं तभी वो अपने वादों को पूरा कर पायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications