World Theatre Day 2018: अमिताभ बच्चन ने पोस्ट की स्कूल ड्रामे की तस्वीर, याद किया बचपन

मुंबई। आज विश्व रंगमंच दिवस है, इस दिन की शुरुआत 1961 में नेशनल थियेट्रिकल इंस्टीट्यूट द्वारा की गई थी। तब से ही हर साल 27 मार्च को ये दिन 'इंटरनेशनल थियेटर डे' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद परफार्मिंग आर्ट के क्षेत्र में ज्ञान और व्यवहार के अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है। आज ही के दिन पेरिस में 'थियेटर ऑफ नेशन्स' सीजन की भी शुरुआत हुई थी। हमारे देश में भी बहुत से ऐसे कलाकार हैं, जो रंगमंच की देन हैं, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, अमोल पालेकर, शबाना आजमी, शाहरुख जैसे दिग्गज रंगमच के ही सितारे हैं, जिन्होंने सफलता और अभिनय की एक नई दास्तां लिखी है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन

इस शुभ अवसर को हर सितारा अपनी तरह से सेलिब्रेट कर रहा है लेकिन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का अंदाजा एकदम निराला है। उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो कि उनके नैनीताल के शेरवुड कॉलेज के एक ड्रामे की है, इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अमिताभ एक प्रिसिंपल के किरदार में दिख रहे हैं।

 साल 1956 की तस्वीर

साल 1956 की तस्वीर

इस तस्वीर के बारे में अमिताभ ने लिखा है कि ये साल 1956 की है, उन्होंने अपने स्कूल के वार्षिक समारोह पर आयोजित नाटक में भाग लिया था। इस नाटक में उन्होंने मिस्टर पांड का रोल प्ले किया था।

मजेदार नाटक

मजेदार नाटक

अमिताभ ने प्ले के बारे में बताया है कि इस नाटक में ये दिखाया गया कि गर्ल्स कॉलेज में आग लग जाने की वजह से उस कॉलेज की लड़कियों को लड़कों के कॉलेज में शिफ्ट कर दिया जाता है और उसके बाद जो प्राब्लम होती है, वो काफी मजेदार होती है।

 मां तेजी बच्चन का असर अमिताभ पर...

मां तेजी बच्चन का असर अमिताभ पर...

आपको बता दें कि कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी और अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन थियेटर को काफी पसंद करती थीं और वो कई रूपों में थियेटर से जुड़ी हुई थीं। जिसका असर अमिताभ पर बहुत ज्यादा था और शायद इसी वजह से अमिताभ आज सदी के महानायक और हिंदी सिनेमा के शहंशाह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+