World Syndrome Day 2023: क्यों मनाते हैं हम विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस?
world syndrome day: डाउन सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति का शारीरिक और बौद्धिक विकास सही से नहीं हो पाका है। उनका आईक्यू मध्यम और निम्न श्रेणी का होता है। उनके लिए जागरूकता फैलाने के लिए ये दिन मनाया जाता है।

Why we celebrate world syndrome day 2023: दुनियाभर में हर साल 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस (WDSD) मनाया जाता है। विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाने की शुरुआत साल 2012 से संयुक्त राष्ट्र महासभा के पहल से हुई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। इस दिन को डाउन सिंड्रोम के बारे में जागरूकता बढ़ाने और डाउन सिंड्रोम वाले लोगों के अधिकारों के बारे में जागरुक करने के लिए मनाया जाता है।
डाउन सिंड्रोम क्या है? (What is down syndrome)
डाउन सिंड्रोम एक अनुवांशिक स्थिति है जो सभी नस्लों के लोगों को प्रभावित करती है। किसी भी व्यक्ति को डाउन सिंड्रोम तब होता है, जब व्यक्ति के पास क्रोमोसोम 21 की अतिरिक्त कॉपी या आंशिक कॉपी मौजूद होती है। इसी वजह से विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस 21 मार्च को मनाया जाता है।
डाउन सिंड्रोम वाले एक व्यक्ति का आईक्यू लेवल कम होता है। डाउन सिंड्रोम वाले लोगों का आईक्यू मध्यम और निम्न श्रेणी का हो जाता है। नॉर्मल बच्चों की तुलना में सिंड्रोम वाले बच्चों का विकास काफी धीमा होता है। डाउन सिंड्रोम वाले लोग दुनियाभर में पाए जाते हैं। डाउन सिंड्रोम वाले लोगों में आमतौर पर विशिष्ट विशेषताएं होती हैं और उनमें कई स्वास्थ्य जटिलताएं होती भी होती हैं जैसे हृदय दोष, सुनने और दृष्टि की समस्याएं और थायरॉयड की स्थिति होना।
जानिए विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस का इतिहास?
विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस पहली बार 21 मार्च 2006 को मनाया गया था और इसे 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी। जिसके बाद 2012 से यह दिन हर साल 21 मार्च को मनाया जाने लगा। यह दिन डाउन सिंड्रोम के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए होता है।
क्या है विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस की इस साल की थीम?
विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस 2023 की थीम "With Us Not For Us". संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के लिए थीम दी जाती है। उसी थीम को ध्यान में रखते हुए हर साल विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications