World Sleep Day 2021: क्या आपको भी नींद आने में होती है दिक्कत तो इस्तेमाल करें ये 5 स्लीप ट्रैकर ऐप्स
World Sleep Day 2021: क्या आपको भी नींद आने में होती है दिक्कत तो अपनाएं ये 5 स्लीप ट्रैकर ऐप्स
वर्ल्ड स्लीप डे 2021: आज 19 मार्च को दुनियाभर में वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जा रहा है। ये दिन हमारे दैनिक दिनचर्या के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से को सेलिब्रेट करने का है। वर्ल्ड स्लीप डे का आयोजन वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी की समिति द्वारा किया जाता है। वर्ल्ड स्लीप डे मनाने के पीछे का उद्देश्य स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद के महत्व को समझाना है। इस दिन लोगों उचित और सही नींद लेने के लिए को जागरूक किया जाता है। इन दिन नींद से संबंधित मुद्दों और नींद ना आने की समस्या और गड़बड़ी की रोकथाम और सही स्लीप साइकल के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। यूं तो स्लीप डे मनाने के लिए कोई तय तारीख नहीं है लेकिन ये हर साल मार्च के महीने में ही मनाया जाता है। इस साल 19 मार्च को विश्वभर में विश्व नींद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
Recommended Video

इंसान को स्वस्थ और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बहुत जरूरी है कि वो 24 घंटे में 6-8 घंटे की अच्छी नींद ले। 6-8 घंटे की अच्छी नींद शरीर और उसकी कार्यक्षमता के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन इस भागदौड़ वाली जिंदगी में अच्छी नींद का महत्व हम खोते जा रहे हैं। इसी वजह से हमें कई बीमारियां भी हो रही हैं। एक्सपर्ट की मानें तो सही वक्त पर सही मात्रा में सोना इंसान के स्वास्थ्य के बहुत जरूरी है। तो चलिए वर्ल्ड स्लीप डे 2021 पर आपको पांच ऐसे स्लीप ट्रैकर ऐप्स के बारे में बताएंगे जो आपको नींद लाने में मदद भी करेगा और आपके स्लीप ट्रैक का हिसाब भी रखेगा।
1. काल्म ऐप (Calm app)
काल्म एक मेडिटेशन ऐप है, जिसे आप बिस्तर पर जाने से ठीक पहले इस्तेमाल कर सकते हैं। काल्म ऐप मेडिटेशन के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले ऐप में से एक है। काल्म में मेडिटेशन से जुड़े कई एक्सरसाइज भी मौजूद हैं। ऐप आपको सोने के लिए कुछ ऐसे बॉडी मूवमेंट के बारे में बताता है, जिससे आपको जल्दी नींद आएगी। ये एक फ्री ऐप है। इसमें मेडिटेशन करने का समय सीमा 3 से 25 मिनट तक का होता है। इस ऐप में सॉफ्ट और रिलैक्सिंग म्यूजिक, स्लीप स्टोरी भी है। ये ऐप चिंता और तनाव को कम कर नींद को बढ़ावा देता है।
2. नॉइजली ऐप (Noisli)
नॉइजली ऐप भी दिमाग को रिलैक्स कर आपको शांत करने का काम करता है। इस ऐप की सबसे खास बात ये है कि ये अपना सॉफ्ट साउंड आपके बैकग्राउंड शोर के मुताबिक एडजस्ट कर लेता है। जब आप सोने की कोशश कर रहे होते हैं आपको नींद नहीं आती हैं तो ये ऐप आपके लिए रात में आपके लिए एकदम सही स्लीप-इंडिंगिंग स्टेज सेट करता है। इस ऐप की मदद से आर फेवरेट बैकग्राउंड साउंड सुन सकते हैं। ऐप के फ्री सर्विस में आपको 16 साउंड और एक दिन में 15 घंटे स्ट्रीमिंग करने की सर्विस मिलेगी। अगर आप ऐप के लिए पेमेंट करते हैं तो आपको 28 साउंड और अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग सर्विस दी जाएगी।
3. स्लीप साइकल (Sleep Cycle)
स्लीप साइकल ऐप भी आपको अच्छी नींद लेने में हेल्प करता है। स्लीप साइकल एक ऐसा ऐप है जो आपके सोने के समय और पैटर्न पर नजर रखने में आपकी मदद करता है। ये ऐप आपके लिए साउंड स्लीप देता है और सुबह जब आपकी नींद पूरी हो जाती है तब ही आपको उठाने का अलार्म देता है। आप चाहे तो अपने लिए एक इसमें अलार्म भी सेट कर सकते हैं ताकि ऐप आपको बहुत देर से न जगाए। इस ऐप में आप ये भी जान सकते हैं कि मौसम आपकी नींद को कैसे प्रभावित करता है। नींद से जुड़ी कई सवालों के जवाब इस ऐप में आपको मिल जाएंगे। यह ऐप आपके स्लीपिंग पैटर्न को रिकॉर्ड कर उसी के हिसाब के काम करता है।
4. स्लीप साउंड (Sleep Sounds)
स्लीप साउंड जैसा इस ऐप का नाम है ठीक ये ऐप काम भी वैसा ही करता है। बिना किसी रुकावट के आपको अच्छी नींद आए इसके लिए इस ऐप में हाई क्वालिटी वाले रिलैक्सिंग साउंड होते हैं। इसमें आपको साउंड के बहुत सारे आप्शन दिए जाते हैं, जिसे आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं। आप अपने अपने टाइमर की अवधि का चुनाव भी कर सकते हैं ताकी आपके द्वारा ड्राफ्ट किए गए समय के बाद ऐप अपने आप बंद हो जाए।
5. गो टू बेड ऐप (Go To Bed)
गो टू बेड ऐप ऐप एक ऐसा ऐप है, जो आपको समय पर सोने के लिए रिमाइंडर देता है। इस ऐप में आप अपना सोने का आइडियल बेड टाइम भी डाल सकते हैं। उसके बाद ये ऐप आपके बताए टाइम के मुताबिक ही काम करेगा। जो टाइम आप ऐप में फिट करते हैं, ये आपको उससे 30 मिनट पहले सोने के लिए रिमाइंडर दे देता है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications