दुनिया के आधे से ज्यादा आतंकी हमलों का निशाना बना भारत भी
वाशिंगटन। एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि वर्ष 2015 में दुनिया भर में जितने भी आतंकी हमले हुए हैं उसमें से आधे से ज्यादा हमले भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत पांच देशों में हुए है।

नाइजीरिया और इराक भी शामिल
अमेरिका के एंटी-टेररिज्म ऑपरेशन के अमेरिकी कंवेनर जस्टिन सिबेरेल ने गुरुवार को यह बात एक मीडिया कांफ्रेंस में कही। उन्होंने ने कहा कि हमलों में से 55 प्रतिशत से ज्यादा हमले पांच भारत, पाकिस्तान, इराक, अफगानिस्तान और नाइजीरिया में हुए।
क्या कहा सिबेरेल ने
- मारे गए लोगों में से 75 प्रतिशत पाक, इराक, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और सीरिया के।
- उन्होंने ये आंकड़े मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के हवाले से दिए हैं।
- वर्ष 2015 में 92 देशं पर आतंकी हमले हुए है।
- वार्षिक कंट्री टेररिज्म रिपोर्ट रिलीज करते हुए सिबेरेल ने यह बात कही।
- वर्ष 2014 की तुलना में 2015 में आतंकी हमलों में गिरावट आई है।
- आतंकवादी हमलों में मरने वालों की संख्या में 14 प्रतिशत की गिरावट।
- आईएसआईएस सबसे बड़े खतरे के रुप में उभर रहा है।
- कई जगहों पर मिली हार के बावजूद इराक और सीरिया में कब्जा।
- पाक सरकार ने कई आंतकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की है।












Click it and Unblock the Notifications