Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुनिया में सबसे प्रदूषित 14 शहर भारत के, पर्यावरण के बड़े संकट को चुनौती दे रही ये रिपोर्ट

Most polluted city दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 14 शहर सिर्फ भारत के ही हैं। ये बात आने वाले समय में मुश्किल होती जिंदगी की ओर इशारा कर रही है। चलिये जानते हैं भारत के कौनसे शहर प्रदूषित हवा की लिस्ट में अव्वल हैं।

Pollution

Most polluted Indian Cities: साल 2022 की बात है, जब भारत का स्थान दुनिया के 8वें सबसे प्रदूषित देशों में रहा। ये रैंकिंग इस बात को समझने के लिए काफी है कि लोग कितनी जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। वैसे तो प्रदूषण या फिर जलवायु का ये मुद्दा पूरी दुनिया के लिए गंभीर है लेकिन बदलाव की शुरुआत हमेशा खुद से ही होती है। ऐसे में एक देश के लिहाज से भी इस समस्या को समझना काफी जरूरी है।

सात गुना जहरीली हवा में भारत
AQI रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारत के लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों से सात गुना ज्यादा जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। अब जब बात इस रिपोर्ट की हो ही रही है, तो भारत के शहरों का जिक्र ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। रिपोर्ट कहती है कि दुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में 19 शहर एशिया के हैं। और इन 19 शहरों में 14 शहर भारत के हैं।

20 के आंकड़े में भारतीय शहर
ये बात अपने आप में चिंता पैदा करने वाली है कि दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में सिर्फ 14 शहर ही भारत के हैं। दुनिया कितनी बड़ी है और इसमें कितने सारे देश हैं। ऐसे में भारत का नंबर इस रिपोर्ट में बड़ा होना अपने आप में आने वाले संकट को खुली चुनौती दे रहा है। जलवायु और प्रदूषण की समस्या को समझने के पहले चलिये नजर डालते हैं भारत के इन 14 प्रदूषित शहरों पर...

भारत के सबसे प्रदूषित शहर

सबसे प्रदूषित शहर हवा की गुणवत्ता (AQ)
कानपुर 173
फरीदाबाद 172
वाराणसी 151
गया 149
पटना 144
दिल्ली 143
लखनऊ 138
आगरा 131
मुजफ्फरपुर 120
श्रीनगर 113
गुरुग्राम 113
जयपुर 105
पटियाला 101
जोधपुर 98

मास्क लगाना सिर्फ कोरोना वायरस के लिए ही चुनौती नहीं था, बल्कि ये मास्क अब आने वाले समय में पर्यावरण के बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हो रही आबोहवा के लिए भी जरूरी हो गया है।

पर्यावरण की सुरक्षा में अपना-अपना योगदान देकर भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। इसके लिए कुछ उपायों पर ध्यान देना जरूरी है।

  • अकसर साफ पानी के लिए लोग घर में आरओ ले आते हैं। लेकिन ये ध्यान देना जरूरी है इसकी जगह UF या UA वॉटर प्यूरिफायर घर ले आएं।
  • अकसर RO पानी से जरूरी मिनरल हटा देता है और एक तिहाई पानी बर्बाद हो जाता है।
  • घर में सोलर वॉटर हीटर का इन्सटॉलेशन करवाने के बाद आप बर्तन धोने के बाद इसका पानी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बाहर शॉपिंग करते वक्त हमेशा अपनी गाड़ी में थैला जरूर रखें, जिससे आपको बाजार से प्लास्टिक का थैला ना लेना पड़े।
  • घर में कोई सेलिब्रेशन होता है तो घर के बर्तनों का ही इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि पत्तलों या फिर डिस्पोजल का इस्तेमाल ना हो।
  • अगर आप घर को रीफ्रेश और महकता हुआ रखने के लिए बाजार से तरह-तरह के रूम फ्रेशनर्स पर पैसा खर्च करते हैं तो ये बंद कर दीजिये। इसकी बजाय खुशबू वाले पौधे लगा सकते हैं या फिर कुछ देर तक खिड़की दरवाजे खुले रखिये।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+