World Econominc Forum: एक तिहाई भारतीयों को मोदी सरकार पर भरोसा
नई दिल्ली। भारत सरकार के लिए एक और सकारात्मक रिपोर्ट सामने आई है, वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के सर्वे में कहा गया है कि भारत की सरकार दुनिया में सबसे भरोसेमंद सरकार है। सर्वे में कहा गया है कि तकरीबन एक तिहाई लोग सरकार में भरोसा रखते हैं, उनका कहना है कि उन्हें अपनी सरकार में पूरा भरोसा है। फोरम ने यह सर्वे कई फैक्टर्स के आधार पर किया है, जिसमें मुख्य रुप से अर्थव्यवस्था, राजनीतिक स्थिरता सहित बड़े मुद्दों का बेहतर तरीके से सामना करना व भ्रष्टाचार का मुद्दा अहम है।

कई सुधार किए
सर्वे में कहा गया है कि भारत ने हाल ही में जो भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए कदम उठाए हैं, टैक्स में सुधार किए हैं, उसकी वजह से लोगों में सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है। इन्ही वजहों के चलते लोगों ने सरकार पर अपना भरोसा कायम रखा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नाड्डा ने इस सर्वे को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को बधाई दी है, जिसमे उन्होंने कहा कि यह नतीजे इस बात का सबूत हैं कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।

नाड्डा ने पीएम को दिया श्रेय
नाड्डा ने ट्वीट करके कहा कि लोगों का सरकार और राजनीति पर से भरोसा उठ गया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में बेहतर नीतियों के चलते लोगों का भरोसा एक बार फिर से लोकतंत्र में कायम हुआ है। हर भारतीय पीएम मोदी की अगुवाई में एक नए भारत को देख रहा है। वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम में जिन दो देशों ने शीर्ष पर स्थान प्राप्त किया है उसमे पहले नंबर पर स्विटजरलैंड हैं, जबकि दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया है। इन दोनों देशों के बाद भारत का स्थान तीसरे पायदान पर आता है। सबसे नीचे पायदान पर चिली, फिनलैंड, ग्रीस, स्लोवीनिया हैं।

मूडी के सर्वे में भी बेहतर हुई थी रेटिंग
आपको बता दें कि इससे पहले मूडी के सर्वे में भी में भी मोदी सरकार को बेहतर रेटिंग दी गई थी। अमेरिका की रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की क्रेडिट रेटिंग को सुधारा है, जिसके मुताबिक भारत अब BAA3 ग्रुप से उठकर BAA2 ग्रुप में आ गया है। इस रेटिंग में करीब 13 साल बाद बदलाव हुआ है, इससे पहले 2004 में भारत की रेटिंग BAA3 थी। इससे पहले साल 2015 में इंडिया को आउटलुक 'स्टेबल (स्थिर)' कहा गया था लेकिन रेटिंग में सुधार पूरे 13 साल बाद हुआ है। इस बारे में मूडीज ने बयान दिया है कि आर्थिक और सांस्थानिक सुधारों की दिशा में भारत लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण भविष्य में भारत में उच्च वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- भाजपा वाले जेब में अफीम की पुड़िया लेकर चलते हैं- अखिलेश यादव












Click it and Unblock the Notifications