World Earth Day 2023: क्यों मनाते हैं हम पृथ्वी दिवस? मशहूर हस्तियों के बेशकीमती विचारों में समझें     

World Earth Day 2023: विश्व पृथ्वी दिवस की नींव साल 1969 में जुलियन कोनिग ने रखी थी। साल 1970 को पहला पृथ्वी दिवस मनाया था। आज दुनिया भर के करीब 190 से ज्यादा देश इस दिवस को मनाते हैं।

World Earth Day 2023

World Earth Day 2023: दुनिया भर में हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रुप मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण के बारे में पहल करने और जागरूकता पैदा करने के लिए ही पृथ्वी दिवस पर मनाया जाता है। लोग इसकी मदद से पर्यावरण को हानि पहुंचाने से रोकते हैं। विलुप्त होती प्रजातियां, पेड़, जानवर के पीछे प्रदूषण और पेड़ों की कटाई खास वजह मानी जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर में सरकारे भी पर्यावरण की रक्षा में निवेश वक्त वक्त पर करती रहती हैं। भारत की बात करें तो यहां अनेकों हस्तियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपना योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पौधरोपण के लिए जागरूकता पैदा करते नजर आते हैं। आपको बता दें कि साल 2023 की विश्व पृथ्वी दिवस थीम 2022 की दोहाई गई है। यानी कि 'इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट' थीम पर ही इस साल भी टारगेट को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

क्यों मनाते हैं हम पृथ्वी दिवस?

मालूम हो कि साल 1969 की 22 अप्रैल को जुलियन कोनिग ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर आन्दोलन शुरु किया था, इसी तारीख को ही उनका जन्मदिन भी था। इसके बाद 22 अप्रैल 1970 को अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने पहला पृथ्वी दिवस मनाया था। इसमें करीब 20 मिलियन लोगों की भागीदरी रही। जिसके बाद अब दुनिया भर में इस दिवस को मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें - World Earth Day 2023: पढ़ें ये चार अहम संदेश, जो पर्यावरण के प्रति फैला सकते हैं जागरूकता

आइए पढ़ते हैं मशहूर हस्तियों के विचार...

  • महान हस्ती मदर टेरेसा के पृथ्वी दिवस को लेकर विचार थे कि जब मैं बर्बादी देखती हूं, तो मुझे गुस्सा आता है। लोग उन चीजों को फेंक रहे हैं, जिनका हम उपयोग कर सकते हैं।
  • वहीं, वर्जीनिया कैलकुलेटर के नाम से मशहूर थॉमस फुलर कहते थे कि जो पेड़ लगाता है, वह दूसरों से भी प्यार करता है।
  • रूस के महान लेखकों में से एक लियो टॉलस्टॉय ने कहा था खुशी की पहली शर्तों में से एक है कि मनुष्य और प्रकृति के बीच की कड़ी टूटनी नहीं चाहिए।
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने कहा था कि संगीत और कला की तरह, प्रकृति का प्यार एक सामान्य भाषा है, जो राजनीतिक या सामाजिक सीमाओं को पार कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+