World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट कहीं आपके पास भी तो नकली नहीं? अहमदाबाद में 3-3 लाख में बिक रहे

World Cup 2023 IND VS PAK tickets Update: क्रिकेट विश्व कप-2023 में भारत और पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच को लेकर भारत और पाकिस्तान की जनता बहुत एक्साइडेट है। इस मैच के टिकट ब्लैक में लाखों में बिक रहे हैं और पब्लिक इसे खरीद भी रही है। लेकिन इस तरह से वर्ल्ड कप मैच के लिए टिकट लेने वालों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि अहमदाबाद में निकली टिकट भी बेचे जा रहे हैं।

अहमदाबाद में पुलिस ने भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के 150 नकली टिकट छापने और बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 3 लाख रुपये में टिकट बेचे गए थे। एक अधिकारी ने कहा कि चार में से तीन आरोपी 18 साल के हैं, जबकि चौथा 21 साल का है। पुलिस ने चारों आरोपियों द्वारा बेचे गए 40 नकली टिकट भी बरामद किए है।

World Cup 2023 IND VS PAK tickets Update

अहमदाबाद सिटी डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच (डीसीबी) ने बोडकदेव इलाके से चार युवकों को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच के 150 नकली टिकटों के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही इन टिकटों को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अलग-अलग मशीनों को भी जब्त किया गया है।

चारों की पहचान, मेमनगर के कुश मीना, गांधीनगर के जुंदाल के राजवीर ठाकोर, घाटलोडिया के ध्रुमिल ठाकोर और साबरमती के जयमिन प्रजापति के तौर पर की गई है। इन चारों पर आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे आरोपों के लिए भारतीय दंड संहिता के अलग-अलग प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कैसे पकड़े गए चारों आरोपी?

पुलिस के मुताबिक चारों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐसा कर रहे थे। डीसीबी की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने के लिए जबरदस्त उत्साह को देखते हुए, अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ने डुप्लिकेट टिकट बनाने और कालाबाजारी की किसी भी गतिविधि को रोकने और पता लगाने के निर्देश दिए थे। जिससे तहत ये खुलासा हुआ है।

सीक्रेट सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को फोटोकॉपी की दुकान कृष्णा जेरॉक्स से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फोटोकॉपी की दुकान से 150 फर्जी टिकटों के अलावा 1.98 लाख रुपये मूल्य के रंगीन प्रिंटर, कंप्यूटर मॉनिटर, सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू), पेन ड्राइव, पेपर कटर और मोबाइल फोन जैसे अलग-अलग उपकरण भी बरामद किए।

कैसे बनाते थे नकली टिकट?

कुश मीना कृष्णा जेरॉक्स की दुकान चलाता है और अन्य तीन आरोपी राजवीर, ध्रुमिल और जयमिन, ने डुप्लिकेट टिकट बनाने के लिए उससे संपर्क किया। जिसके बाद कुश ने डुप्लीकेट टिकट बनाने के लिए कम से कम एक असली टिकट मांगी। जिसके बाद ध्रुमिल ने अपने कनेक्शन के जरिए एक असली टिकट खरीदी और डुप्लिकेट टिकट बनाने के लिए, आरोपी ने एक रंगीन प्रिंटर खरीदा, जिसके बाद उन्होंने ये सारा काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+