World Cancer Day 2021: युवी से लेकर संजू तक, अपनी हिम्मत से इन सितारों ने जीती कैंसर से जंग, बने मिसाल
World Cancer Day 2021: Yuvraj Singh to Sanjay Dutt, Read inspiring stories of Bollywood: 'कैंसर' उस खौफनाक शब्द का नाम है, जो केवल मरीज को ही नहीं बल्कि उसके परिवारों वालों को भी पूरी तरह से तहस-नहस कर देता है। कैंसर लोगों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हर तरह से तबाह कर देता है लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो ना केवल इस बीमारी से लड़े हैं बल्कि उन्होंने कैंसर से जंग भी जीती है और लोगों के सामने Real नायकों के रूप में सामने आए हैं, जिसके पीछे कारण उनकी हिम्मत और दृढ़संकल्प है। मालूम हो कि हर साल 4 फरवरी को इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ जागरुकता के लिए 'विश्व कैंसर दिवस' बनाया जाता है।

लीजा रे
साल 2010 में अभिनेत्री और मॉडल लीजा रे को कैंसर होने की खबर सामने आई थी जिसके बाद उन्हें स्टेम सेल थेरेपी के लिए महीनों अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। लेकिन लीजा रे ने हार नहीं मानी और अंत में मौत को मात दी और वो आज सफल वैवाहिक जीवन का आनंद उठा रही हैं।
Recommended Video

हरदिल अजीज युवराज सिंह
साल 2011 में भारत को वर्ल्ड कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह के बाएं फेफड़े में कैंसर था। जिसके बाद युवराज को अमेरिका में कीमोथेरेपी के लिए ले जाया गया। मैदान में गेंदबाजों से लड़ने वाले युवराज सिंह ने जिंदगी के असली मैदान में कैंसर से लड़ाई लड़ी और यही नहीं क्रिकेट के मैदान में छक्के उड़ाने वाले युवराज ने कैंसर के भी छक्के छुड़ा दिए और इस बीमारी पर शानदार जीत हासिल की।
मनीषा कोईराला
ILU-ILU गर्ल के नाम से विख्यात मनीषा कोईराला ने भी कैंसर का सामना बड़ी हिम्मत के साथ किया, जटिल थेरेपी से गुजरने के बाद भी मनीषा ने जीने की आस नहीं छोड़ी और कैंसर से जंग जीतने में सफल हुईं, वो वापस फिल्मों मे सक्रिय हो गई हैं और आज उन्हें देखकर लगता ही नहीं कि कभी वो भी कैंसर की चपेट में थीं।

सोनाली बेंद्रे
खूबसूरत अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे मेटास्टेटिक कैंसर से जंग लड़ चुकी हैं, सोनाली बेंद्र ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी, सोनाली बेंद्रे ने न्यूयॉर्क में इलाज करवाया और जंग जीतकर वतन वापसी की, अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात करने वाली सोनाली ने अपनी जंग की जर्नी को भी लोगों से खुलकर बांटा था और हिम्मत के साथ इस बीमारी का सामना किया।

ताहिरा कश्यप को ब्रैस्ट कैंसर था
कैंसर से जंग लड़ने वाली सेलिब्रिटीज में हिंदी सिनेमा के शानदार एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी शामिल हैं। ताहिरा ने बड़ी ही जिंदादिली और हिम्मत से कैंसर के साथ लड़ाई लड़ी और जीत भी हासिल की, बता दें कि ताहिरा को ब्रैस्ट कैंसर था।

संजय दत्त
फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने भी हाल ही में कैंसर की जंग जीती है। फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे एक्टर संजय दत्त ने इस बारे में एक लंबी पोस्ट लिखी थी। 61 वर्षीय संजय दत्त को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 8 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किए गए थे जहां कुछ टेस्ट हुए थे 11 अगस्त को रिपोर्ट में चौथी स्टेज के लंग कैंसर का पता चला था, उनका परिवार उन्हें विदेश ले जाकर इलाज करवाना चाहता था लेकिन कुछ कानूनी वजहों से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ही उनका इलाज करवाया गया, जहां से वो पूरी तरह से ठीक हो गए।

इरफान खान और ऋषि कपूर
बॉलीवुड ने अपने इन दो अमूल्य सितारों को पिछले साल खो दिया लेकिन ये दोनों सितारें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे क्योंकि ये दोनों अपनी जिंदगी के अंतिम सांस तक कैंसर से लड़ते रहे वो भी अपनी पूरी जिंदादिली से, जिस तरह से इन दोनों कलाकारों ने पर्दे पर अपनी मधुर मुस्कान से लोगों का दिल जीता था उसी तरह से इन्होंने अपने आत्मविश्वास के दम पर अपनी लाइफ की जंग भी लड़ी और फाइटर की तरह लोगों के सामने आए।

मुमताज को था ब्रेस्ट कैंसर
बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज को जानलेवा कैंसर बीमारी का सामना करना पड़ा था। मुमताज को ब्रेस्ट कैंसर था। आपको जानकर हैरत होगी कि मुमताज ने 54 साल की उम्र में कैंसर जैसी बीमारी को मात दी थी। डॉकटर ने उन्हें कीमोथेरेपी के अलावा तैराकी और वजन कम करने की सलाह दी थी। मुमताज ने ने सिर्फ इस उम्र में स्विमिंग की बल्कि अपना वजन भी कम किया। मुमताज सही मायनों में कैंसर मरीजों के लिए मिसाल हैं।

अनुराग बसु
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग बसु को ब्लड कैंसर था। डॉक्टर ने उन्हें सिर्फ दो महीने का समय दिया था लेकिन अनुराग ने हिम्मत नहीं हारी। आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुराग ने अपनी फिल्म 'तुम सा नहीं देखा' का निर्देशन अस्पताल से किया था। अंत में अुनराग के हिम्मत के आगे कैंसर भी हार गया।












Click it and Unblock the Notifications