Bihar News: विश्व रक्तदान दिवस पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस पर, बिहार में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें जरूरतमंदों की मदद के लिए 207 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस कार्यक्रम में स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर जोर दिया गया।
विश्व रक्तदान दिवस पर बिहार कैडर के आईएएस, आईपीएस और आइएफएस अधिकारियों और उनके परिवार द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में शनिवार को कुल 207 लोगों ने अपनी स्वेच्छा रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति अपने संकल्प को व्यक्त किया है। इस रक्तदान शिविर का आयोजन बिहार आईएएस एसोसिएशन, बिहार आईपीएस एसोसिएशन और बिहार आइएफएस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस रकदान शिविर से कुल 207 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया और उसे अस्पतालों को सौंप दिया गया, ताकि इस रक्त से बीमार लोगों को पुन: नया जीवन दिया जा सके।

इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव वीएस दुबे ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने कहा कि रक्तदान ही महादान है। आपके द्वारा दान किए गए रक्त से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान करके हम पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा कर सकते हैं। इस रक्तदान शिविर के आयोजन में आईएएस वाइव्स एसोसिएशन, आईपीएस वाइव्स एसोसिएशन और आइएफएस वाइव्स एसोसिएशन ने भी अपना योगदान किया है।
बता दें कि हब वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्तदाताओं को समर्पित है जो अपने रक्तदान के माध्यम से अनगिनत लोगों का जीवन बचाते हैं। यह मानवता के प्रति न केवल आभार व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि सुरक्षित और नियमित रक्तदान की निरंतर आवश्यकता को उजागर करने का भी समय है।
--
Please note that this message and any attachments may contain confidential and proprietary material and information and are intended only for the use of the intended recipient(s). If you are not the intended recipient, you are hereby notified that any review, use, disclosure, dissemination, distribution or copying of this message and any attachments is strictly prohibited. If you have received this email in error, please immediately notify the sender and delete this e-mail , whether electronic or printed. Please also note that any views, opinions, conclusions or commitments expressed in this message are those of the individual sender and do not necessarily reflect the views of Ver sé Innovation Pvt Ltd.












Click it and Unblock the Notifications