World Bicycle Day: सेहत के लिए वरदान से कम नहीं साइकिल चलाना, साइक्लोपीडिया ग्रुप ने उठाया ये कदम
साइक्लिंग दिवस के मौके पर साइक्लिंग ग्रुप्स द्वारा लखनऊ में लोगों को जागरूक करने के लिए एक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके जरिये साइकिल चलाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

World Bicycle Day: लखनऊ में फिटनेस के प्रति उत्साही और साइकिल चालक फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने, साइकिल चलाने को आदत बनाने और प्रकृति के करीब आने के लिए विश्व साइकिल दिवस मना रहे हैं। ऐसे में इस मौके पर कई ग्रुप सड़क पर उतरने और साइकिल रैली आयोजित करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
इस कड़ी में लखनऊ में भी कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिनमें लोगों को प्रकृति के करीब जाने और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लोग सड़कों पर उतरेंगे।
साइक्लिस्ट और बिजनेसमैन विशाल शर्मा ने कहा कि इस बड़े मौके पर हम जागरूकता फैलाना चाहते हैं। हम साइकिल चलाने के सभी स्वास्थ्य लाभों के बारे में लोगों को बताना चाहते हैं। अंतत: इसे एक आदत बनाना है।
अपनी 6 साल की जर्नी में 6,000 किलोमीटर से भी ज्यादा साइकिल चलाने वाली प्रतिमा अवस्थी को लगता है कि उन्हें अभी बहुत कुछ हासिल करना है। उन्होंने कहा कि मैं साइक्लिंग ग्रुप से जुड़ी ताकि सही लोगों का साथ मिल सके। आज वे मेरे परिवार की तरह हैं।
बताते चलें कि अब 350 सदस्यों वाले ये साइक्लोपीडिया ग्रुप शनिवार को एक राइड का आयोजन कर रहा है। और हिमालय में अपने अगले नेटर ट्रेल की तैयारी में है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की खबर के मुताबिक, अवस्थी ने कहा कि हम प्रकृति के और करीब जाना चाहते हैं। हर महीने हम उत्तराखंड की भी एक सवारी को ऑर्गनाइज करते हैं। हमने भीमताल में भी अपनी व्हील मशीनें रखी हैं। हम वहां ना केवल साइकिल चलाते हैं बल्कि प्रकृति और जंगल के रास्तों की सैर भी करते हैं।
पैदल यात्री साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव आनंद किशोर पाण्डेय ने बताया कि जागरूकता साइकिल रैली सुबह 6 बजे 1090 चौराहे से जनेश्वर मिश्र पार्क से ओल्ड सिटी तक निकाली जाएगी और केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खत्म होगी।












Click it and Unblock the Notifications