विश्व बैंक-IMF विकास समिति मीटिंगः वित्त मंत्री ने महामारी नियंत्रण के लिए उठाए कदमों को साझा किया
नई दिल्ली। विश्व बैंक-आईएमएफ की विकास समिति की बैठक में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने भारत में कोरोनावायरस से निपटने के लिए किए गए उपायों को साझा किया। वित्त मंत्रालय के मुताबिक बैठक में वित्त मंत्री द्वारा सरकार द्वारा पहले प्रोत्साहन के रूप में गरीबों को सीधे नकद हस्तांतरण और खाद्य सुरक्षा उपायों के तहत मुहैया कराए गए 2300 करोड़ डॉलर की जानकारी भी साझा की गई।
Recommended Video

बैठक में वित्त मंत्री सीतारमन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्पष्ट आह्वान के आधार पर आत्मनिर्भर भारत के लिए 27100 करोड़ डॉलर के विशेष आर्थि्क पैकेज का प्रोत्साहन दिया गया। इस दौरान वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमााही में मजबूत प्रदर्शन का स्वागत किया, जिसमें विश्व बैंक ने COVID19 के लिए 4500 करोड़ डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications