World Aids Day: विश्व एड्स दिवस पर जानें HIV/AIDS के लक्षण और इन्फेक्शन के कितने स्टेज होते हैं?
World Aids Day: विश्व एड्स दिवस पर जानें HIV/AIDS के लक्षण और इन्फेक्शन के कितने स्टेज होते हैं?
World Aids Day 2020: विश्व एड्स दिवस हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण (HIV) से होने वाली बीमारियों को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ाना है। ये एक ऐसी बीमारी जो बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। सरकार की एचआईवी अनुमान रिपोर्ट (2019) के मुताबिक, भारत में 2019 में एचआईवी / एड्स (PLHIV) से पीड़ित लगभग 23.49 लाख लोग देश में रहते हैं। वहीं ग्लोबल रिपोर्ट की बात करें तो UNICEF के मुताबिक 37.9 मिलियन लोग HIV के शिकार हो चुके हैं। औसतन हर रोज 980 बच्चों HIV से संक्रमित होते हैं, जिसमें से 320 की मौत हो जाती है। विश्व एड्स दिवस पर आइए जानें HIV/AIDS के लक्षण और इन्फेक्शन के कितने स्टेज हैं?
Recommended Video

HIV/AIDS के मुख्यत 3 स्टेज होते हैं।
पहला स्टेज (HIV/AIDS First Stage)
- इसका पहला लक्षण आपको 2 से 6 हफ्ते के बीच में दिखाई देता है। जिसमें आपको ज्यादा पता नहीं चलता क्योंकि इसमें आपका धीरे-धीरे इम्यून सिस्टम बिगड़ता है। इसे Acute Retroviral Syndrome या Primary HIV Infection कहते हैं।
-हालांकि धीरे-धीरे आपको प्राइमरी एचआईवी इन्फेक्शन में फ्लू जैसा तबीयत खराब होगा, जिसमें बुखार, डायरिया, उल्टी इत्यादी होता है। ऐसा एक दो हफ्ते तक होता।
-शरुआती लक्षण में अगर आप डॉक्टर से सलाह लेते हैं तो वो आपको एंटी-एचआईवी ड्रग्स देकर इस बीमारी से बचा सकते हैं। इस ड्रग को PEP भी बोला जाता है।
दूसरा स्टेज (HIV/AIDS Second Stage)
-दूसरे स्टेज में ज्यादातर होता है कि डॉक्टर PEP ड्रग देकर इस वायरस को खत्म करने के बाद भी दवा चलाते हैं।
-लेकिन ऐसे बहुत केस में होता है कि संक्रमित इंसान को कोई फ्लू जैसा लक्षण भी महसूस नहीं होता है। ऐसा संक्रमित इंसान के साथ 10 सालों से ज्यादा वक्त भी हो सकता है। हालांकि फिर संक्रमित शख्स को हर वक्त थकान, गले के आस-पास सूजन, वजन घटना, मुंह, गले में इन्फेक्शन महिलाओं के गुप्तांग में यीस्ट इन्फेक्शन होना होता है।
-दूसरे स्टेज में जिसने एंटी-एचआईवी ड्रग ना लिया हो...उनका इम्यून सिस्टम और शरीर से CD4-T सेल्स बहुत खराब हो जाता है। हालांकि इलाज के लिए इस स्टेज में डॉक्टर दवाई और लाइफस्टाल में बदलवा कर इसे रोकने की कोशिश करते हैं।
-तीसरा स्टेज (HIV/AIDS Third Stage)
-HIV वायरस के एडवांस और आखिरी स्टेज (तीसरा स्टेज) को AIDS कहा जाता है। ये आपको तब होता है जब आपके शरीर में CD4-T सेल्स के नंबर 200 से भी कम हो जाते हैं। आमतौर पर शरीर में CD4-T सेल्स की संख्या 500 से 1500 के बीच होती है।
-हालांकि इस स्टेज में AIDS defining illness वाले संक्रमित शख्स को एड्स से बचाया जा सकता है। इस स्टेज में शख्स को सारकोमा और निमोनिया जैसी बीमारी होती है।
-अगर आखिरी स्टेज में शरीर में HIV वायरस ज्यादा फैल जाता है और एड्स से पीड़ित शख्स दवाई नहीं लेता है तो वह सिर्फ ढाई से तीन साल तक ही जीवित रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications