नींद के चक्कर में मुंबई से आबू धाबी पहुंचा इंडिगो कर्मचारी, जैसे ही लैंड हुई फ्लाइट, फिर...
नई दिल्ली, 14 दिसंबर: इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से अबू धाबी (यूएई) जाने वाली फ्लाइट में बड़ा ही अजीब वाक्या सामने आया है, जिसको जानने के बाद एकबारगी आप भी हैरत में पड़ जाएंगे, कि आखिर नींद के चक्कर में इंडिगो का कर्मचारी मुंबई से अबू धाबी कैसे पहुंच गया। दरअसल, वो कमर्चारी एयरलाइंस का सामान लोड करने के बाद फ्लाइट के कार्गों कंपार्टमेंट में सो गया था। हालांकि इसके बाद वो संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबू धाबी में बिल्कुल सेफ मिला।
Recommended Video

सामान के पीछे सो गया कर्मचारी
इस पूरी घटना की जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट में सामान लादने के बाद रविवार की फ्लाइट में कर्मचारी (लोडर) कार्गो डिब्बे में सामान के पीछे सो गया था। अधिकारियों के मुताबिक कार्गो का गेट बंद था और फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट से आबू धाबी के लिए उड़ान भर दी थी।

अबू धाबी उतरा फिर..
इस दौरान प्लेन जब अबू धाबी में उतरा तो अधिकारियों ने लोडर (कर्मचारी ) की मेडिकल जांच की और तो उसकी शारीरिक स्थिति स्टेबल और नॉर्मल पाई गई। इस घटना के आगे की जानकारी देते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बताया कि अबू धाबी में अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद लोडर को उसी विमान में एक यात्री के तौर पर वापस मुंबई भेज दिया।

जांच पूरी होने तक कर्मचारी हटाया गया
वहीं उन्होंने कहा कि घटना में शामिल एयरलाइन के कर्मियों को एक जांच लंबित रहने तक हटा दिया गया है। इस मामले के बारे में पूछे जाने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हम घटना की पूरी जानकारी है और इससे जुड़े अधिकारियों को भी इसका सूचना दे दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications