अगर PAK ने पहले फायरिंग की तो नहीं गिनेंगे गोलियां: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंपोर में हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को काफी लताड़ लगायी है। और सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि इंडिया की ओर से पहली गोली कभी नहीं चलेगी लेकिन पाकिस्तान अगर गोली चलायेगा तो उसके जवाब में भारत की ओर से इतनी गोलियां चलेगीं जिन्हें गिनना बहुत मुश्किल होगा।
गौरतलब है कि जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को सीआरपीएफ की एक बस पर हुए आतंकी हमले में आठ जवान शहीद हो गए जबकि 22 घायल हो गये थे।
रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण कहा
इस घटना की निंदा करते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया था कि उन्हें इस बात का संदेह है कि क्या इस मामले में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया था? हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के वास्तविक कारण का पता केवल जांच के बाद ही चल पाएगा।













Click it and Unblock the Notifications