Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Womens Day: देश की ये 10 अमीर महिला यूट्यूबर्स एक्ट्रेस से भी ज्यादा करती हैं कमाई, संपत्ति जान चौंक जाएंगे

Womens Day 2025: एक बेटी, बहन, पत्नी, मां से लेकर कामकाजी पेशेवर के तौर पर सदियों से महिलाओं ने जीवन में कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं...इसलिए महिलाओं को सम्मानित करने के लिए, हर साल 8 मार्च को अंताराष्ट्रिय महिला दिवस मनाया जाता है। इस साल महिला दिवस 8 मार्च 2025 शनिवार को मनाया जाएगा।

यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। महिला दिवस की जड़ें 20वीं सदी की शुरुआत से जुड़ी हैं। इसे 1975 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी।

Womens Day 2025

महिला दिवस न केवल महिलाओं और नारीत्व का जश्न मनाने का दिन है, बल्कि यह स्वीकार करने का भी दिन है कि लैंगिक समानता, महिला अधिकारों और अन्य मामलों में महिलाएं पिछले कुछ वर्षों में कितनी आगे बढ़ी हैं। महिला दिवस का उद्देश्य दुनिया भर की महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने में मदद करना है।

महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों महिलाओं का दबदबा है। इस लेख में हम भारत की 10 ऐसी महिला यूट्यूबर्स के बारे में बात करेंगे...जो एक्ट्रेस भी ज्यादा कमाई करती हैं। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के उदय ने भारत में कई महिलाओं के लिए अपने जुनून को करियर बनाने का मौका दिया है। यूट्यूब खासकर एक ऐसा मंच बन गया है, जहां महिला क्रिएटर ब्यूटी, फैशन, लाइफस्टाइल, कुकिंग और कॉमेडी जैसे फील्ड में शानदार काम कर रही हैं।

इन प्रतिभाशाली महिला क्रिएटर्स ने सफलतापूर्वक YouTube को एक सफल करियर में बदल दिया है, अपने कंटेंट से लाखों लोगों को प्रेरित किया है और साथ ही अच्छी खासी नेटवर्थ भी बनाई है। आप कह सकते हैं कि इन इन महिलाओं ने डिजिटल साम्राज्यों का निर्माण किया है और अच्छी खासी संपत्ति भी बनाई है। आइए भारत की कुछ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला YouTubers और उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

10 Richest Female YouTubers: कौन हैं देश की 10 सबसे अमीर महिला यूट्यूबर्स?

1. श्रुति अर्जुन आनंद (₹45 करोड़) (Shruti Arjun Anand)

2010 में अपना यूट्यूब सफर शुरू करते हुए श्रुति अर्जुन आनंद ने शुरुआत में मेकअप और ब्यूटी ट्यूटोरियल के कंटेंट शेयर किए, फिर फैशन, लाइफस्टाइल और मनोरंजक पारिवारिक वीडियो भी बनाया। आज 1.2 करोड़ सब्सक्राइबर के साथ वह भारत की टॉप कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल सपंत्ति 45 करोड़ रुपये के आसपास है।


2. निशा मधुलिका (₹43 करोड़) (Nisha Madhulika)

निशा मधुलिका ने 2011 में शाकाहारी खाने की रेसिपी को लोगों के साथ साझा करने के लिए अपना YouTube चैनल लॉन्च किया था। आज उनके 1.47 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। आज उनकी रेसिपी हर घर की पसंद बन गई है। इनकी संपत्ति 43 करोड़ रुपये है। ये हर महीने लाखों में कमाई करती हैं।

3. कोमल पांडे (₹30 करोड़) (Komal Pandey)

फैशन और ब्यूटी इन्फ्लुएंसर कोमल पांडे ने पॉपएक्सओ के साथ काम करने के बाद 2017 में यूट्यूब में कदम रखा। उनके अनोखे स्टाइलिंग वीडियो और एक्सपेरिमेंट फैशन ऑप्शन ने उन्हें इंडस्ट्री में एक में स्थापित किया है। इनकी संपत्ति 30 करोड़ रुपये है।

4. प्राजक्ता कोली (₹16 करोड़) (Prajakta Koli)

"मोस्टलीसेन" के नाम से मशहूर प्राजक्ता कोली ने 2015 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था और अब उनके 72 लाख सब्सक्राइबर हैं। उनके बेहतरीन कॉमेडी स्केच और मनोरंजक किरदारों ने उन्हें भारत की सबसे पसंदीदा डिजिटल एंटरटेनर में से एक बना दिया है। उनकी कुल संपत्ति 16 करोड़ रुपये है।

5. अनीशा दीक्षित (₹15-20 करोड़) (Anisha Dixit)

पहले "रिक्शावाली" के नाम से मशहूर अनीशा दीक्षित सामाजिक मुद्दों, रिश्तों और दैनिक जीवन को संबोधित करते हुए हास्य-व्यंग्य से भरपूर कंटेंट बनाती हैं। उनके आकर्षक और महिला-केंद्रित दृष्टिकोण ने व्यापक दर्शकों को प्रभावित किया है। आज उन्होंने इसी कंटेंट के दम पर 15 से 20 करोड़ की संपत्ति बनाई है।

6. निहारिका सिंह (₹13 करोड़) (Niharicka Singh)

"कैप्टन निक" के नाम से मशहूर निहारिका सिंह एक फेमस कॉमेडी यूट्यूबर हैं, जो अपने हास्यपूर्ण किरदारों और मजाकिया कहानी कहने के लिए जानी जाती हैं, जिससे उन्हें बड़े पैमाने पर प्रशंसक मिले हैं। इनकी सपंति 13 करोड़ रुपये है।

7. पूजा लूथरा (₹9 करोड़) Pooja Luthra

पूजा लूथरा अपने यूट्यूब चैनल पर ब्यूटी और स्किन टिप्स के कंटेंट बनाती हैं। इसमें ज्यादातर नुस्खे प्राकृतिक घरेलू उपचार और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संबंधी होते हैं। इसी वजह से उन्हें लाखों व्यूज मिलते हैं।

8. कबिता सिंह (₹6-7 करोड़) (Kabita Singh)

"कबीता किचन" की क्रिएटर, कबीता सिंह भारत की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली फूड यूट्यूबर्स में से एक हैं। उनकी आसान रेसिपी ने खाना बनाने सीखने वालों के लिए और अनुभवी दोनों ही शेफ के लिए आसान बना दिया है।

9. हिमांशी टेकवानी (₹1-2 करोड़) (Himanshi Tekwani)

"द ग्लैम गर्ल" के पीछे का चेहरा, हिमांशी टेकवानी ब्यूटी ट्यूटोरियल, मेकअप और फैशन से जुड़े कंटेंट शेयर करती हैं।

10. कोमल गुडन (50 लाख से एक करोड़)

यूट्यूब चैनल ''सुपर स्टाइल टिप्स'' चलाने वाली कोमल गुडन फैशन, स्टाइलिंग और ब्यूटी ट्यूटोरियल पर कंटेंट बनाती हैं। उनके बजट-फ्रेंडली फैशन हैक्स ने उन्हें इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम बना दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+