Womens Day 2025: लोको पायल से कैटरिंग स्टाफ तक, रेलवे में पहली बार..महिलाओं के हाथों में वंदे भारत का जिम्मा
Womens Day 2025: 8 मार्च, 2025 आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। महिला दिवस के मौके पर भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की जिम्मेदारी पहली बार महिलाओं के हाथों में सौंपी है।
पहली बार सुपर फास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस में लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टिकट चेकर और कैटरिंग स्टाफ तक सभी महिलाएं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) स्वप्निल नीला ने इस मौके को गर्व भरा पल बताया।

रेलवे ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'ऐतिहासिक पल! पहली बार एक वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से एक महिला कर्मचारी दल द्वारा संचालित की जा रही है, जो इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CSMT से प्रस्थान कर रही है! भारतीय रेलवे में महिलाओं की ताकत, समर्पण और नेतृत्व का जश्न मनाने वाला एक गौरवपूर्ण क्षण!'
इतना ही नहीं, मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने आगे कहा कि यह पहल सिर्फ पैसेंजर ट्रेनों तक ही सीमित नहीं है। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि हमारी मालगाड़ियां भी महिलाओं की ओर संचालित की जाएं। बता दें कि मुंबई से चलने वाली ट्रेन संख्या 22223, जो सीएसएमटी से साईनगर शिरडी के लिए रवाना हुई।
इस दौरान ट्रेन में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट, ट्रेन प्रबंधक और टिकट परीक्षक, साथ ही ऑन-बोर्ड कैटरिंग स्टाफ सभी महिलाएं थीं। भारतीय रेलवे इस पहल से महिला शौर्य और साहस को सम्मानित करने के साथ रेलवे में महिलाओं की शक्ति और नेतृत्व को बढ़ावा दे रहा है।
ये भी पढ़ें: चेस स्टार, वैज्ञानिक से गांव की अनीता देवी तक, कौन हैं वो 6 महिला, जो PM मोदी का आज चला रही हैं ट्विटर
8 मार्च को मनाया जाता है महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान का सम्मान करने और उनकी सराहना करने का दिन है। इस उत्सव की शुरुआत 1909 में हुई थी और इसे औपचारिक मान्यता 1975 में मिली जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक विशिष्ट थीम के साथ मनाना शुरू किया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है 'कार्रवाई में तेज़ी लाना'।
ये भी पढ़ें: दिल्ली भाजपा सरकार ने महिला दिवस पर लॉन्च की महिला समृद्धि योजना, इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये












Click it and Unblock the Notifications