छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: डेढ़ दर्जन सीटों पर महिलाएं करेंगी जीता और का फैसला

Women will play major role in Chhattisgarh Assembly election
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां महिला मतदाताओं की भूमिका चुनाव में भारी पड़ती है। सूबे के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से डेढ़ दर्जन क्षेत्रों में प्रत्याशियों की जीत-हार में महिलाएं अहम भूमिका निभाती हैं। इन क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कहीं अधिक है। हालांकि, महिलाओं को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अभी तक उस संख्या में प्रत्याशी नहीं बनाया है जितने की पैरवी उनके नेता करते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ में हर साल मतदाताओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

18 वर्ष की आयु पार करते हुए युवा मतदान का अधिकार पा जाते हैं। ऐसे में हर चुनाव के ठीक पहले बड़ी संख्या में युवा मतदाता जुड़ जाते हैं। मतदाताओं के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो इस बार 90 में से 18 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की जीत-हार में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। ऐसे विधानसभा क्षेत्र बस्तर संभाग के हैं। प्रत्याशियों के लिहाज से देखा जाए तो केवल तीन सीटों पर ही कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिला प्रत्याशी उतारे हैं।

कांग्रेस ने सिहावा से विधायक अंबिका मरकाम और दंतेवाड़ा से महेन्द्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को प्रत्याशी बनाया है। मोहला मानपुर से तेजकुंवर के नाम की घोषणा हुई थी, लेकिन वहां प्रत्याशी बदलने की चर्चा है। इस पर निर्णय अभी नहीं हुआ है। भाजपा ने कोंडागांव से लता उसेंडी को पुन: मौका दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में 23 क्षेत्रों में महिलाएं पुरुष मतदाताओं से आगे थीं।

इन विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता अधिक हैं- पत्थल गांव (97,421 पुरुष, 97,809 महिलाएं), धर्मजयगढ़ (87,800 पुरुष, 88,639 महिलाएं), बिंद्रानवागढ़ (94,876 पुरुष, 95,928 महिलाएं), सिहावा (86,000 पुरुष, 86,388 महिलाएं), मोहला मानपुर (70,764 पुरुष, 71,838 महिलाएं), भानुप्रतापपुर (87,568 पुरुष, 90,191 महिलाएं), कांकेर (78,512 पुरुष, 81,131 महिलाएं), केशकाल (84,446 पुरुष, 85,508 महिलाएं), कोंडागांव (73,509 पुरुष 74,414 महिलाएं), नारायणपुर (78,323 पुरुष, 80,410 महिलाएं), बस्तर (67,659 पुरुष, 68,520 महिलाएं), जगदलपुर (86,643 पुरुष, 88,973 महिलाएं), चित्रकोट (72677 पुरुष, 78298), दंतेवाड़ा( 84152 पुरुष, 88,750 महिलाएं), बीजापुर (76,000 पुरुष, 9500 महिलाएं) कोंटा (75,499 पुरुष, 81,784 महिलाएं)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+