VIDEO: महिला किसान का आरोप- आंदोलन रोकने के लिए प्रशासन ने छीनी उनकी सैंडल, ट्विटर पर हुईं ट्रेंड

नई दिल्ली: मोदी सरकार संसद के मानसून सत्र में तीन नए कृषि बिल लेकर आई थी। जिसके खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। साथ ही दिल्ली से लगती सीमाओं पर 12वें दिन भी उनका आंदोलन जारी है। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली सीमा पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इस बीच एक महिला किसान नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या कहा महिला नेता ने?

क्या कहा महिला नेता ने?

वीडियो में महिला किसान नेता अपना नाम गीता भाटी बता रही हैं। वो किसानों के साथ धरने पर बैठी हैं। उन्होंने खुद को किसान एकता संघ महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहता है कि वो आंदोलन ना करें, ऐसे में उनकी सैंडल छीन ली है, लेकिन वो अपनी लड़ाई नंगे पैर जारी रखेंगी। इसके साथ ही उन्होंने इस बारे में एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि किसानों के पास खाने को नहीं है, जैसे-तैसे वो सैंडल खरीदी थी वो भी प्रशासन ने छीन ली। उन्होंने मोदी सरकार से अपनी सैंडल वापस करवाने की मांग की।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

गीता भाटी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही लोग उस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो ट्वीट कर लिखा कि अखिलेश यादव जी को इस महिला से मिलना चाहिए। उन्हें सपोर्ट की जरूरत है, उन्हें मदद की भी जरूरत है। वो अब एक जोड़ी नईं सैंडल चाहती हैं। वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद गीता_भाटी_की_सैंडल_वापस_करो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

बॉर्डर पर डटे किसान

बॉर्डर पर डटे किसान

आपको बता दें कि रविवार को किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच पांचवें दौर की बातचीत हुई थी, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। जिस वजह से किसान दिल्ली से लगती सीमाओं पर डटे हुए हैं। इस बीच किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का भी ऐलान कर दिया है। जिसे कई राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियनों का समर्थन मिला है। किसानों का साफ कहना है कि वो एक साल तक का राशन लेकर आए हैं, ऐसे में जब तक केंद्र सरकार नया कानून वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+