डेटिंग ऐप के जरिए महिला ने शख्स को फंसाया, चुपके से न्यूड वीडियो बनाकर करने लगी ब्लैकमेल

नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में ज्यादातर लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं। जिस वजह से लोगों का रुझान डेटिंग ऐप की ओर बढ़ता जा रहा है। वैसे डेटिंग ऐप पार्टनर खोजने का तो अच्छा तरीका हैं, लेकिन कई लोगों की ये जिंदगी तबाह कर देता है। कुछ ऐसा ही मामला गुरुग्राम से सामने आया है, जहां पर एक शख्स को एक महिला ने पहले जाल में फंसाया, फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा है।

Blackmail

ब्लैकमेलिंग का शिकार हुए शख्स ने गुरुग्राम के सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसने कहा कि वो डेटिंग ऐप पर एक महिला से मिला था। कुछ वक्त चैटिंग के बाद दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर ले लिया। इसके बाद वो वीडियो कॉल पर भी बात करने लगे। शिकायतकर्ता के मुताबिक एक दिन महिला ने वीडियो कॉल पर उसका न्यूड वीडियो उसकी जानकारी के बिना बना लिया। इसके बाद उसी से उसको ब्लैकमेल करने लगी। साथ ही 5000 हजार रुपये भी लिए।

इसके बाद महिला ने उससे और ज्यादा पैसे की डिमांड की, जिस पर उस शख्स ने इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने उसके खिलाफ "ऑनलाइन रेप" का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी। साथ ही कहा कि वो उसके न्यूड वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगी। जिस पर उस शख्स ने ब्लैकमेलर के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने IPC और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+