हिंदी नहीं आने के चलते महीनों हैवानियत की शिकार होती रही महिला,गैंगरेप के बाद हुई गर्भवती
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला हिंदी न आने की वजह से महीनों तक रेप की शिकार होती रही। महिला को हिंदी नहीं आती थी, जिसकी वजह से वो किसी को भी अपने साथ हो रही दरिंदगी के बारे में बता नहीं पा रही थी। भाषा की वजह से वो महीनों तक रेप की शिकार होती रही। उसे राजस्थान में महिला के हाथों बेच दिया गया और फिर वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह से महिला बचकर पुलिस तक पहुंच सकी है।

नौकरी का झांसा देकर किया किडनैप
महिला ने पुलिस को बताया कि वो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। नौकरी का झांसा देकर राजू शेख नाम का शख्स उसे अपने साथ दिल्ली लेकर आ गया, लेकिन जहां उसने गोविंदपुरी में अपने घर में रखकर उसके साथ रेप किया। उसके दो दोस्त भी उसके साथ घिनौनी हरकत करते थे, लेकिन जब महिला इसका विरोध करती तो उसे मारा पीटा जाता।

महिला को राजस्थान में बेचा
इतना ही नहीं जब उनका मन भर गया तो उन्होंने महिला को राजस्थान में वेश्यावृत्ति का धंधा करने वाली एक महिला के हाथों बेच दिया। महिला ने उसे जबरदस्ती वेश्यावृति में धकेलने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह से वो उसकी चंगुल से बच निकली। महिला ने राजस्थान पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद उसे गोविंदपुरी थाने लाया गया।

मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि
पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवाई को पता चला कि वो तीन माह की गर्भवती है। पुलिस ने गैंग रेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने राजू शेख और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। एक दोस्त के अलावा मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications