दिल्ली: पहाड़गंज के होटल में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, झगड़े के बाद अकेला छोड़ निकल गया था दोस्त
नई दिल्ली। रविवार को केंद्रीय दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक महिला ने होटल के कमरे में खुद को फांसी लगा ली। पुलिस को शाम 4 बजे इस मामले की खबर लगी। जांच में पुलिस को मालूम हुआ कि लगभग 20 साल की महिला ने अपने एक पुरुष मित्र के साथ होटल में चैक इन किया था। यहां दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ जिसके बाद युवक होटल से नकलकर चला गया। इसके बाद महिला ने उसे कई कॉल किए लेकिन युवक ने फोन नहीं उठाया। जब वह वापस होटल आया तब कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। किसी तरह से दरवाजा तोड़ा गया तो महिला पंखे पर झूलती हुई मिली। हालांकि महिला की लाश के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

युवाओं में निराशा और आत्महत्या जैसे मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में हैदराबाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक मास्टर्स के छात्र ने खुदखुशी कर ली था। आत्महत्या से पहले उसने 8 पेज का सुसाइड नोट लिखा। नौकरी हासिल न कर पाने के चलते वह परेशान था जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है। इस दौरान उसने एक दोस्तों के लिए भी मार्मिक संदेश लिखा। बता दें कि छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामले पहले भी आते रहे हैं।
छात्र ने खुद को होस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। उसने अपने खत में माता पिता से इसके लिए माफी मांगी है। उसने लिखा कि कम नंबर आने और नौकरी हासिल न कर पाने से परेशान था। अपने दोस्तों के लिए भी उसने मार्मिक संदेश लिखे- उसने लिखा- 'जीना मत भूलना, एक ही जिंदगी है'। माता पिता के लिए उसने लिखा कि वह उनके द्वारा किए गए बलिदान के साथ न्याय नहीं कर सका। अपने लेटर में छात्र ने लिखा कि- 'बाकियों की तरह मेरे भी सपने थे। लेकिन अब सब खाली है। सब सकारात्मकता, लगातार मुस्कुराते हुए, लोगों को यह बताते हुए कि मैं ठीक हूं, भले ही मैं 'नहीं हूं'।'
यह भी पढ़ें- सिरफिरे आशिक ने लड़की को मारी गोली, फिर की आत्महत्या की कोशिश












Click it and Unblock the Notifications