दिल्ली: शादी का प्रपोजल ठुकराने पर महिला सीए को गोली मारी

नई दिल्ली। दिल्ली के अशोक विहार में एक 24 साल की महिला को काफी समय से उसका पीछा कर रहे शख्स ने गोली मार दी। कथित तौर पर हमलावर महिला पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था लेकिन जब महिला ने इसके लिए इंकार कर दिया तो उसने जानलेवा कर दिया। घटना शनिवार की है। राहत की बात ये रही कि गोली महिला की छाती को छूते हुए गुजर गई। गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करने वाली इस महिला पर हमला उसके घर पर ही हुआ।

आरोपी शाहदरा से गिरफ्तार

आरोपी शाहदरा से गिरफ्तार

पुलिस ने बताया है कि हमलावर की पहचान 30 साल के हरीश शर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया है कि वो काफी समय से महिला सीए के सामने प्रेम प्रस्ताव और शादी के प्रस्ताव रख रहा था लेकिन महिला की ओर से हर बार उसे मना किया जा रहा था। इसी को लेकर उसने महिला को मार डालने का मसूंबा बना लिया और शनिवार को इसे अंजाम भी दे दिया। गोली चलाने के बाद वो भाग गया लेकिन रविवार सुबह उसे दिल्ली पुलिस ने शाहदरा से गिरफ्तार कर लिया है।

45000 में खरीदी थी पिस्टल

45000 में खरीदी थी पिस्टल

पुलिस ने शर्मा के पास से देशी पिस्टल भी बरामद कर ली है, जिससे उसने महिला पर गोली चलाई। काफी समय से शर्मा महिला को मारने की प्लानिंग कर रहा था और इसी के लिए उसने 20 दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुरादनगर से 20 दिन पहले 45 हजार रुपए में ये पिस्टल खरीदी थी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पुलिस ने बताया कि शनिवार को करीब साढ़े दस बजे ये शख्स महिला के घर पहुंचा और जाकर दरवाजा खटखटाया। महिला के दरवाजा खोलने पर उसने उससे बात करने को कहा लेकिन महिला ने उसे चले जाने को कहा। इस पर वो गुस्सा हो गया और उसने गोली चला दी। गोली चलाने के बाद वो भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी की फुटेज भी हासिल की है, जिसमें पूरा वाकया रिकॉर्ड हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+