केरल: ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने महिला पुलिस अधिकारी को जिंदा जलाया

त्रिवनंतपुरम: केरल के अलप्पुझा जिले में शनिवार को एक सीनियर सिविल महिला अधिकारी को एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने जिंदा जला दिया। मृतक महिला पुलिस अधिकारी की पहचान हो गई है। उनका नाम सौम्या पुष्पाकरन है और उनकी उम्र 34 साल है। मातृभूमि की एक रिपोर्ट के मुताबिक सौम्या पुष्पाकरन मवेलीक्करा के पास वल्लीकुलम स्टेशन में तैनात थी। सौम्या पुष्पाकरन के पति विदेश में काम करते हैं और वो तीन बच्चों की मां हैं।

Woman Police Officer Burnt Alive by a traffic police personnel in Kerala

34 साल की सौम्या पुष्पाकरन जब दोपहिया वाहन से अपने घर आ रही थी, इस दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद कार से आरोपी बाहर निकला और उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। अपनी जान बचाने के लिए पुष्पाकरन भागी और पास के घर में शरण मांगी। आरोपी की पहचान एजाज के रूप में की गई है। एजाज पर आरोप है कि इसके बाद उनका अपहरण किया और उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।

इसके बाद पुष्पाकरन की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव को अभी तक अस्पताल नहीं ले जाया सका है। क्योंकि मौका-ए-वारदात पर सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक अधिकारी मौजूद हैं। आरोपी अलुवा ट्रैफिक पुलिस टीम में था। महिला पर पेट्रोल छिड़कने वाले आरोपी को हिरासत में लेने के बाद अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी भी जला हुआ है। पुलिस ने कहा कि अभी तक हमले की वजह का पता नहीं लग पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+