पत्‍नी को किया न्‍यूड, मुंह में कपड़ा ठूंस गधे पर बिठाकर गांव में घुमाया

सीकर। सात फेरों पर रक्षा का वचन देने वाला पति ही हैवान बन जाए, तो पत्नी का सम्मान भी भूल जाता है। कुछ ऐसा ही राजस्थान के सीकर क्षेत्र के एक गांव में हुआ। एक महिला के पति ने अपनी पत्नी की जमकर डंडो से पिटाई कर दी। बात यहीं खत्म नहीं हुई, पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर, उसको निर्वस्त्र कर शहर की गलियों में गधे पर बिठा कर घुमाया। इससे पहले राजसमंद की एक महिला के साथ भी उसके पति ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया।

Crime with Women

गांव कांकरा में रहने वाली एक महिला के साथ उसके पति ने ही यह शर्मसार कर देने वाली हरकत की। सरेआम बेइज्जत करने के बाद आरोपी ने पत्नी को चौक पर छोड़ दिया। उसकी 10 साल की बेटी ने उसके शरीर पर कपड़े डाले और घर ले गई। घर पहुंचते ही महिला सदमे से बेहोश हो गई। इस दौरान जो भी उसके बचाव में आया, आरोपी ने उन्हें हथियारों का डर दिखाकर भगा दिया। दोनों की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं।

शराब पीने की आदत की वजह से आरोपी और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था और वह नशे में उसे पीटता भी था। इस दौरान उसने कई बार बच्चों से भी मारपीट की और एक बच्चे को पीटकर घर से निकाल दिया। रविवार दोपहर को उसका किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने पहले उसे पीटा और फिर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया।

मामले की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+