Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा: पलंग से आ रही बदबू ने सुलझाई मौत की गुत्थी, पति ने गला दबाकर की महिला की हत्या

बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक महिला की उसके पति ने गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक महिला अपने पति से पांच साल से अलग रह रही थी। वह अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए ससुराल आई थी। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी ने हत्या की योजना पहले ही बना ली थी। हत्या की ये गुत्थी पलंग से आ रही बदबू के कारण सुलझी है।

haryana, bahadurgarh, murder, crime, हरियाणा, बहादुरगढ़, हत्या

पुलिस ने रविवार को बताया कि उन्होंने पीड़िता का शव उसके ससुराल से बरामद कर लिया है। आरोपी के पड़ोसियों ने पुलिस को उसके घर से बदबू आने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की जांच की। तभी उन्हें पलंग में महिला का शव मिला। जिससे ये बदबू आ रही थी।

पुलिस ने पीड़िता के पति राजवीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अब पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। मामले पर एसएचओ असौदा बीर सिंह का कहना है, 'फॉरेंसिक टीम उनके घर गई और शव बरामद किया। मृतक महिला के गले पर उसे दबाए जाने के निशान मिले हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसका गला घोंटा गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से और भी चीजें सामने आएंगी।'

मृतक महिला के भाई अक्षय का कहना है कि उसकी बहन ललिता मूल रूप से सोनीपत के चौहान जोशी गांव की रहने वाली थी। उसकी बहादुरगढ़ के रहने वाले राजवीर से शादी हुई थी। पति से रिश्ता ठीक नहीं रहने के कारण वह बीते पांच साल से गुरुग्राम में रह रही थी। वह 22 नवंबर को अपने बेटे निशांत का जन्मदिन मनाने के लिए ससुराल गई थी।

हत्या की योजना राजवीर ने पहले ही बना ली थी। उसने ललिता को मारने से पहले अपने बेटे और बेटी को किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया। इसके बाद उसने शव को पलंग में डाल दिया। राजवीर हत्या के बाद से ही फरार है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह जल्दी उसे पकड़ लेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+