प्रेमी के संग मिलकर पति को मारा, स्कूटर पर रात 2 बजे लेकर निकले लाश

मुंबई। मुंबई में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को एक कपड़े में बांधकर स्कूटर के जरिए लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश में थे। शुक्रवार रात को जब दो लोग स्कूटर पर लाश रख ले जा रहे थे, तो पुलिस ने इन्हें रोका। पुलिस के रोकने पर ये लोग लाश छोड़ भाग गए। शव की पहचान के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

स्कूटर पर ले जा रहे थे लाश

स्कूटर पर ले जा रहे थे लाश

शुक्रवार-शनिवार रात मुंबई में पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक स्कूटर पर सवार दो लोगों को जाते हुए देखा तो रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख दोनों रुकने की बजाय भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो स्कूटर के फिसल जाने पर दोनों गिर पड़े और स्कूटर छोड़ भाग निकले। पुलिस ने देखा कि स्कूटर पर एक दुपट्टे और बेडशीट में लाश को बांधा गया है, जिसे दोनों ने बीच में रखा हुआ था।

पत्नी से पूछताछ के बाद खुला मामला

पत्नी से पूछताछ के बाद खुला मामला

पुलिस ने शव की पहचान विरार के रहने वाले योगेश रावत के रूप में हुई। डीएसपी जयंत बजावले ने बताया कि जब योगेश की पत्नी को बुलाया गया और उससे योगेश को लेकर सवाल किए गए। पुलिस को योगेश की पत्नी के जवाब संदिग्ध लगे तो उससे सख्ती की। सख्ती के बाद पत्नी ने बताया कि उसने ही प्रेमी के साथ मिलकर योगेश की हत्या की है।

प्रेमी संग मिलकर बनाई हत्या की योजना

प्रेमी संग मिलकर बनाई हत्या की योजना

महिला ने बताया कि उसका अश्विनी नाम के शख्स से अफेयर चल रहा था। इसको लेकर कई दफा उसका योगेश से झगड़ा हुआ। इस पर उसने प्रेमी संग मिलकर योगेश की हत्या की योजना बनाई। दो लोगों को डेढ़ लाख रुपए में योगेश की सुपारी दी गई। इन दोनों के साथ मिलकर पहले उन्होने योगेश को मारा फिर उसकी लाश को बांधकर दोनों को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी दे दी। जब ये लोग लाश लेकर जा रहे थे तो पुलिस की नजर पड़ गई और मामला सामने आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+