अहमदाबाद में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से हवा में उछली महिला, मौत

अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर के पास हाइवे पर ये हादसा हुआ है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि टक्कर लगने से घायल 15 वर्षीय प्रीशा किसी तरह उठती है और नानी की ओर भागती है।

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है। सड़क पार कर रही एक महिला और उसकी नातिन को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला को बचाया नहीं जा सका।

accident

शनिवार को हुआ ये हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। 63 वर्षीय जीनथ थॉमस को टक्कर मारने वाली कार का ड्राइवर मौके से भाग निकला। सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि लोग न ही कार का नंबर नोट कर पाए न ही ड्राइवर की पहचान कर पाए।

सीसीटीवी में दिखी घटना
बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर के पास हाइवे पर ये हादसा हुआ है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि टक्कर लगने से घायल 15 वर्षीय प्रीशा किसी तरह उठती है और नानी की ओर भागती है। इस दौरान वहां चल रही गाड़ियां रुकती नहीं है।

बेटी से मिलने आई थी
थोड़ी देर में वहां आसपास के लोग जमा हुए और दोनों को अस्पताल ले जाने के लिए एक ऑटो में बैठाया। हालांकि जीनथ को बचाया नहीं जा सका। वह मुंबई से अहमदाबाद अपनी बेटी से मिलने आई थीं और घटना के वक्त शॉपिंग करके लौट रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+