Video: 'वाह रे वुमनिया', दारू पीकर सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस को दी गंदी-गंदी गालियां
मुंबई। सोमवार की देर रात मायानगरी मुंबई की सड़क पर जो फुल वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला उसके बाद सब यही कहने लगे 'गजब रे वुमनिया'। जी हां इस ड्रामे ने मुंबई पुलिस के पसीने छुडा दिए। नशे में धुत एक महिला ने खुद को कार में बंद कर लिया और संगीत सुनते हुए सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाती रही।

बाहर पुलिस कार का दरवाजा खोलकर उससे बाहर निकलने की मिन्नतें करती रही। उसके बाद भी जब महिला कार से बाहर नहीं निकली तो पुलिस को कार का शीशा तोड़ना पड़ा। तब जाकर वो बाहर आई और ड्रामा खत्म हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाकया मुंबई में बांद्रा रिक्लेमेशन का है। देर रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार से आ रही एक महिला को जांच के लिए रोका।
पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि महिला ने काफी शराब पी रखी थी। पुलिस ने बताया कि टेस्ट में 81 MG एल्कोहल मिला। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के लिए कार साइड में लगाने को कहा। महिला रुकने की जगह नाकाबंदी तोड़कर भागने लगी। पुलिस ने पीछा किया और महिला को रोक लिया।
पुलिस ने बताया कि महिला को जब रोका गया तो उसने गाड़ी को अंदर से बंद कर लिया। महिला का नाम शिवानी बाली है। उसने चारों दरवाजे को लॉक कर लिया और फुल वॉल्युम में म्यूजिक प्ले कर दिया। गाना सुनते-सुनते वो सिगरेट पीती रही और बीच-बीच में पुलिसवालों को धमकाती भी रही। पुलिस और मीडिया ने जब उसका वीडियो बनाना शुरू किया तो पहले तो उसने शूट करने का विरोध किया और फिर खुद भी अपना मोबाइल निकालकर पुलिस वालों का वीडियो बनाने लगी।
पुलिस ने बताया कि अंत में कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला गया। फिर एक महिला पुलिस ने कार में घुसकर उसे बाहर निकाला। तब भी वो धौंस देने से बाज नहीं आई। आखिरकार दो घंटे के ड्रामे के बाद शिवानी बाली पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत 2000 रुपए और आईपीसी की धारा 110 के तहत कार्रवाई करते हुए 1200 रुपए का जुर्माना भरवाया और जाने दिया। कार में बैठकर ड्रामा करने वाली शिवानी छूटने के बाद ऑटो में बैठकर अपने घर गई।












Click it and Unblock the Notifications