मां ने सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या, पुलिस से बोली- मेरा यौन शोषण करता था
मुंबई। अपने बेटे की नशाखोरी और छेड़खानी की आदत से तंग आकर एक मां ने अपने ही बेटे की सुपारी देकर हत्या करवा दी। आज जानकर हैरान रह जाएंगे कि उस महिला ने बेटे को मारने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी और वो भी अपने ही दूसरे बेटे को। मामला खुलने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को 23 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है। जानकारी के मुताबिक घटना शहर के भायंदर इलाके की है। बीते 21 अगस्त को क्षेत्र के जानकीपाडा स्थित खदान से एक युवक का शव बरामद किया गया।

शव की शिनाख्त रामचरण के तौर पर हुई। पहचान के बाद पुलिस शव को लेकर घर पहुंची। पूछताछ में रामचरण की मां रजनी ने बताया कि कि रामचरण 19 अगस्त से घर से निकला और फिर घर पर किसी से बात नहीं की। उसने पुलिस को बताया कि रामचरण अकसर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था इसलिए उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं की। हालांकि बाद में जांच के दौरान रजनी ने सच कह दिया। कड़ाई से पूछताछ में रजनी ने बताया कि रामचरण पहले कई बार उसका और अन्य महिलाओं को शोषण कर चुका था। वह रजनी को पिता रामदास से कुछ न कहने की धमकी भी देता था।
जब रजनी से और सहना बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने बड़े बेटे सीताराम को रामचरण का कत्ल करने के लिए मनाया। सीताराम ने अपने दोस्तों राकेश और केशव के साथ मिलकर रामचरण के मार डाला और उसकी लाश खदान में फेंक दी। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications