26 दिनों की भीतर 20 साल की मां ने दिया 3 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी हैरान

नई दिल्ली। बांग्लादेश की एक महिला ने 26 दिनों के भीतर दो बार बच्चों को जन्म देकर डॉक्टरों को भी चौंका दिया है। दरअसल यहा 20 साल की एक महिला ने एक बच्चे को नॉर्मली डिलीवर किया। हालांकि ये बच्चे प्री मेच्योर था लेकिन डॉक्टर तब बुरी तरह चौंक गए जब महिला 26 दिनों बाद वापस आई और इस बार उसने ऑप्रेशन से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। 26 दिनों के भीतर दो बार बच्चे डिलीवर करने की बात कई लोगों को समझ नहीं आई।

कैसे हुआ ये चमत्कार?

कैसे हुआ ये चमत्कार?

दरअसल पहले बच्चे की डिलीवरी के वक्त डॉक्टरों ने महिला के भीतर मौजूद दूसरे यूटरस पर ध्यान ही नहीं दिया। बता दें कि आम तौर पर महिलाओं में एक ही यूटरस यानी बच्चादानीहोती है। दो यूटरस होने के मामले बेहद ही कम देखने को मिलते हैं। महिला द्वारा बाद में जन्मे गए दो जुड़वा बच्चों में से एक बेटा है और एक बेटी।

कोमा मे दिया बच्ची को जन्म

कोमा मे दिया बच्ची को जन्म

इसी तरह के एक और मामले में इंग्लैंड के ग्रेट मैंचैस्टर में रहने वाली एक 17 साल की स्टूडेंट की प्रेग्नेंसी ने दुनिया को लोगों को हैरान कर दिया है। लड़की के ना तो पीरियड मिस हुए और ना ही उसके बेबी बंप निकला। लेकिन सिरदर्द चलते कोमा गई लड़की ने एक खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया है। ओल्डहैम में रहने वाली एबोनी स्टीवेन्सन को पता ही नहीं था किस वह पिछले 9 महीने से गर्भवती है। इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है। इसके पीछे की वजह यूटेरस डाइडेलफिस नाम की मेडिकल कंडीशन है।

मेडिकल कंडीशन के कारण बनी ये स्थितियां

मेडिकल कंडीशन के कारण बनी ये स्थितियां

दोनों ही असामान्य घटना यूटेरस डाइडेलफिस नाम की मेडिकल कंडीशन के कारण हुई है। जिसमें कुछ महिलाओं में दो गर्भाशय और दो गर्भाशय ग्रीवा होती हैं। यह बीमारी 3000 में किसी एक महिला को होती है। एबोनी की तरह बांग्लादेशाी महिला भी इसी से पीड़ित थी। जिसके चलते उन्हें महसूस नहीं हुआ कि वह गर्भवती थी, क्योंकि बच्चा उसके दूसरे गर्भ में पल रहा था जोकि मूल गर्भ के पीछे छिपा हुआ था।

यह भी पढ़ें- ना पीरियड मिस हुआ, ना बेबी बंप निकला, कोमा में दिया बच्ची को जन्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+