VIDEO : हरियाणवी गाने पर डांस कर महफिल लूट रही थीं दो महिलाएं, तभी बीच में आ गया बच्चा और...

नई दिल्ली, 06 सितंबर: शादी हो या फिर बर्थडे पार्टी हरियाणवी गाने बजते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। बच्चों से लेकर बूढ़े ही नहीं बल्कि महिलाएं भी खुद को रोक नहीं पाती हैं। हालांकि, कई बार जोश-जोश में कुछ का कुछ हो जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सामने आया है।

एक बच्चे ने खराब कर दिया पूरा मजा

एक बच्चे ने खराब कर दिया पूरा मजा

वायरल वीडियो में दो महिलाएं हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों का जबरदस्त डांस महफिल लूट रहा था, लोग तालियां बजा रहे थे। तभी एक बच्चा वहां पहुंचा और पूरा मजा खराब हो गया।

डांस करते-करते बच्चे पर गिर जाती है महिला

डांस करते-करते बच्चे पर गिर जाती है महिला

वीडियो में पीले रंग की साड़ी पहने कई महिलाएं एक समारोह में हरियाणवी गाने पर डांस करती हैं। इसी बीच एक बच्चा डांस करते-करते अचानक से एक महिला के पीछे आ जाता है, जिससे टकराकर महिला धड़ाम से गिर जाती है। इस दौरान बच्चा महिला के नीचे दब जाता है। यह देख वहां मौजूद सभी लोगों हंसने लगते हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया VIDEO, वो रहा वायरल

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया VIDEO, वो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 25 अगस्त को शेयर किया गया है। इस मजेदार डांस वीडियो को यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि ये तेज़ी से वायरल भी हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'बच्चे को मार दिया'। एक यूजर ने पूछा - बच्चा ठीक है ना। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'क्यूट खरगोश ने हाथी को गिरा दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+