बिहार में महिला एथलीट के साथ छेड़खानी, मारपीट

पुलिस के अनुसार, जहानाबाद की महिला एथलीट बुधवार को गया में एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर शाम को वापस जहानाबाद लौटी थी। जब वह ट्रेन से उतरकर अपने घर वापस जा रही थी तभी कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। एथलीट ने जब इसका विरोध किया तब उसकी जमकर पिटाई कर दी।
जहानाबाद की पुलिस अधीक्षक सयाली धूरत ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। धूरत ने बताया कि महिला एथलीट को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
धूरत खुद अस्पताल जाकर महिला एथलीट से मिली हैं तथा स्थिति गंभीर होने पर उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेजने का निर्देश दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications